Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • वन कर्मियों के पहरे में स्कूल भेजे गए गुलदार प्रभावित क्षेत्र के बच्चे
  • रुद्रप्रयाग

वन कर्मियों के पहरे में स्कूल भेजे गए गुलदार प्रभावित क्षेत्र के बच्चे

RNS INDIA NEWS 30/10/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  तल्लानागपुर क्षेत्र के गुलदार प्रभावित गांवों में वन विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में स्कूली बच्चों को स्कूल भेजा गया। वन विभाग ने अपने वाहन भी छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने-आने के लिए भेजे। स्वयं वन विभाग के एसडीओ और रेंजर बच्चों की सुरक्षा के प्रति व्यवस्थाएं करते दिखे। गुरुवार सुबह ग्राम पंचायत जोंदला के पाली मल्ली सहित आसपास के गांवों में स्कूली बच्चों को वन कर्मियों की सुरक्षा में स्कूल भेजा गया। वन विभाग की क्यूआरटी और आरआरटी टीम के सदस्यों द्वारा बच्चों को स्कूल भेजने और आने के दौरान कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सुबह पाली मल्ली से राइंका चोपड़ा और प्राइवेट स्कूल ब्लूमिंग चिल्ड्रन ऐकेडमी के करीब 45 छात्र-छात्राओं को वन विभाग की टीम की सुरक्षा में स्कूल भेजा गया। कई जगहों पर बच्चों को वाहन उपलब्ध कराए गए ताकि किसी तरह स्कूली बच्चों की पैदल आवाजाही न हो। गुलदार प्रभावित गांव से करीब डेढ़ किमी की दूरी पर चोपड़ा स्थित स्कूल है। वहीं क्वीली, कुरझण, उर्तसू, जोंदला, डुंगरी, सेमलसारी, धारकोट, चोपड़ा आदि स्थानों में भी वन विभाग स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर नजर बनाए हुए हैं। उप वन संरक्षक रजत सुमन ने बताया कि जब तक गुलदार का भय बना है तब तक स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर वन विभाग की कड़ी नजर रहेगी। वन कर्मियों के पहरे में बच्चों को स्कूल जाते और आते समय मदद की जाएगी। जबकि ग्रामीण महिलाओं को घास लेने और खेतों में जाने के लिए भी जागरूक और समूह के साथ जाने को कहा गया है। वन विभाग की 25 सदस्यीय टीम लगातार क्षेत्र में दिन-रात गश्त में जुटी है। रजत सुमन ने बताया कि सुरक्षा को लेकर उप प्रभागीय वनाधिकारी देवेंद्र पुंडीर और क्षेत्राधिकारी एचएस रावत गांव में स्वयं कमान संभाले हैं। जिला पंचायत सदस्य सतेराखाल गंभीर सिंह बिष्ट, यूकेडी नेता देवेंद्र चमोली ने क्षेत्र में गुलदार के भय से राहत दिलाने की दिशा में ठोस कार्यवाही की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लंबगांव में नशा रोकने की मांग को लेकर धरना दिया
Next: पति के नास्तिक होने पर महिला ने मांगा तलाक, हाई कोर्ट ने भेजा मामला काउंसलिंग को

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.