Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • लंबगांव में नशा रोकने की मांग को लेकर धरना दिया
  • टिहरी

लंबगांव में नशा रोकने की मांग को लेकर धरना दिया

RNS INDIA NEWS 30/10/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  शराब की जद में आ रहे युवा व शराब के कारण बढ़ रहे अपराधों के विरोध में यहां पर बाजार में विजेंद्र सिंह शहीद स्मारक पर आम लोगों ने धरना-प्रदर्शन कर सरकार से शराब परोसने पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि शराब के कारण देवभूमि उत्तराखंड में लगातार अपराध भी बढ़ रहे हैं। गुरुवार को लम्बगांव बाजार में राज्य आंदोलनकारी व नशा मुक्त देवभूमि जनमोर्चा के संयोजक देवी सिंह पंवार के नेतृत्व में आम लोगों ने एक दिवसीय धरना शराब व नशे के विरोध में दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड में शराब के खौफनाक व्यवसाय युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। इस का परिणाम है कि मुनिकीरेती के शीशम झाड़ी क्षेत्र में शराब ठेके के नजदीक एक बर्बर हत्या कांड हुआ है। शराब के कारण इस तरह के अपराधों के विरोध में यह धरना किया जा रहा है। इस मौके पद देवी पंवार ने कहा कि उनका संगठन प्रतापनगर क्षेत्र में निरंतर गांवों में नशे के खिलाफ बिगुल छेड़े हुये हैं। मांगलिक कामों में शराब न परोसन की अपील की जा रही है। काकटेल जैसी कुप्रथा को रोकने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इस धरने के माध्यम से मांग की जा रही है कि युवा पीढ़ी को शराब नहीं, बल्कि संस्कार दो। उन्होंने सरकार से देवभूमि को शराब से मुक्त करने की मांग करते हुए कहा कि शराब के ठेकों को खोलने पर रोक लगाई जाय। लगातार बढ़ रहे अपराधों में शराब व नशे का सीधा हाथ है। इस मौके पर धरने में राम देव कलूड़ा, नरेश रावत, भगवान सिंह खरोला, विनोद तिवारी, शूरवीर सिंह चौहान, गुलाब सिंह पंवार, यशपाल कंडियाल, विजय पाल, प्रदीप नेगी, सुशील देवी, विशाल देवी, भोला राम डिमरी, अंजू देवी, बसन्ती देवी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसपी सर्वेश पंवार ने संभाली पौड़ी जिले की कमान
Next: वन कर्मियों के पहरे में स्कूल भेजे गए गुलदार प्रभावित क्षेत्र के बच्चे

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.