Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • जमानत पर छूटा आरोपी अराजकता पर उतारू
  • नैनीताल

जमानत पर छूटा आरोपी अराजकता पर उतारू

RNS INDIA NEWS 25/10/2025
rns featured image new

पहले छेड़छाड़, फिर तीन वाहनों को लगाई आग

नैनीताल। दिल्ली में हत्या के मामले में जमानत पर छूटा आरोपी अराजकता पर उतारू है। महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ की कोशिश के बाद उसने सामिया लेक सिटी के गेट पर खड़ी दो शिक्षिकाओं की स्कूटी समेत तीन वाहनों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद आरोपी भाग गया। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।
दिल्ली निवासी रवि यादव काशीपुर रोड स्थित सामिया लेक सिटी में रह रहा है। शनिवार की सुबह वह कॉलोनी के गेट पर बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचा और वाहनों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसमें निजी स्कूल की दो शिक्षिकाओं की स्कूटी और एक बाइक आंशिक रूप से जल गईं। सुरक्षा गार्डों ने विरोध किया तो उनसे मारपीट कर एक गार्ड की वर्दी उतरवा दी। हंगामा होने पर कालोनी के लोग एकत्र हुए तो आरोपी अपनी कार से फरार हो गया।
कालोनी के लोगों का कहना है कि आरोपित पूर्व में रुद्रपुर कोतवाली से तमंचे में जेल जा चुका है। उसने महिला से छेड़छाड़ की और लोगों को तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी थी। उनके अपनी हरकतों से पूरे इलाके के लोगों को परेशान कर रखा है। इधर, पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला कर्मचारी से कार्यालय में अभद्रता, चार पर केस
Next: दुर्व्यवहार और धमकियों के विरोध में चौखुटिया सीएचसी स्टाफ ने जताया रोष, दिया ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.