Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • फेक आईडी विवाद में ससुर की पीट-पीटकर हत्या, सास और मित्र घायल
  • ऊधम सिंह नगर

फेक आईडी विवाद में ससुर की पीट-पीटकर हत्या, सास और मित्र घायल

RNS INDIA NEWS 24/10/2025
rns featured image new

काशीपुर (आरएनएस)। ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता में सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर पुरानी फोटो वायरल करने के विवाद में ससुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि सास और ससुर के एक मित्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी और उनके तीन पुत्रों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

घटना हरी नगर कॉलोनी, सिद्धा नानकमत्ता की है। पीड़िता सोनी, पत्नी शंकर विश्वास ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले विशाल विश्वास, आशीष विश्वास और विकास विश्वास, पुत्रगण विद्युत विश्वास ने उसकी पुरानी तस्वीर एडिट कर फेक आईडी से सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

इस घटना की जानकारी गुरुवार रात करीब नौ बजे सोनी ने अपने ससुर नितिन अरोड़ा उर्फ निक्कू (46) पुत्र महेंद्र सिंह और देवर दलजीत सिंह को दी। इसके बाद ससुर नितिन अरोड़ा, उनकी पत्नी अनीता विश्वास, मित्र मनजीत सिंह निवासी इटौआ, देवर दलजीत सिंह और सोनी, सभी आरोपियों के घर बातचीत के लिए पहुंचे।

आरोप है कि वहां पहुंचते ही आरोपी परिवार ने एक राय होकर लाठी-डंडों और वसूली (ईंट तोड़ने वाले औजार) से हमला कर दिया। हमले में नितिन अरोड़ा के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। बीच-बचाव करने गई सास अनीता विश्वास और मित्र मनजीत सिंह भी घायल हो गए।

घायल नितिन अरोड़ा को परिजन तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानकमत्ता लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। बाद में उन्हें सितारगंज और फिर रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी घटना के बाद से फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य कर कर्मचारियों को मांगों के निस्तारण पर मिला सकारात्मक आश्वासन
Next: बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग पर चौखुटिया से ‘चलो देहरादून’ पदयात्रा शुरू

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.