Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ई-रिक्शा से लगी बच्‍चे को टक्‍कर, ड्राइवर को बुरी तरह से पीटा; दिमाग की नस फटी
  • देहरादून

ई-रिक्शा से लगी बच्‍चे को टक्‍कर, ड्राइवर को बुरी तरह से पीटा; दिमाग की नस फटी

RNS INDIA NEWS 23/10/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   वसंत विहार में बच्चे को ई-रिक्शा की टक्कर लगने पर चालक को इतना पीटा कि उसकी दिमाग की नस ही पट गई। आरोपितों ने उनसे क्षतिपूर्ति के 10 हजार रुपये भी ले लिए। ई-रिक्शा को निजी अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक ने उसके ब्रेन को मृत घोषित कर दिया है साथ ही बचने की कोई उम्मीद नहीं बताई है। पुलिस ने तीन आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। अनिता थापा निवासी पितांबरपुर बड़ोंवाला ने पुलिस को बताया कि उनके जीजा मनबहादुर राणा निवासी लक्ष्मीपुर उम्मेदपुर प्रेमनगर ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे।
मंगलवार शाम को वह ई-रिक्शा से वसंत विहार पर ब्लिंकिट स्टोर के पास जा रहे थे तो अभी उनके सामने अचानक एक बच्चा आ गया। इससे बच्चे को चोटें आ गई। उसने बच्चे का हालचाल जानने के लिए ई-रिक्शा रोका तभी बच्चे के पिता गजेंद्र सिंह, माता सीमा सिंह और उसके चाचा मनी मौके पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी।
तीनों आरोपितों ने लात-घूसों से मनबहादुर राणा की पिटाई कर दी, जिसके कारण वह लहु-लुहान हो गए। आसपास खड़े लोगों ने उन्हें आरोपितों के चुंगल से छुड़ाया और गंभीर हालत में अपने वाहन से उनके घर लक्ष्मीपुर ले गए। इसके बावजूद भी आरोपित मनी ने मनबहादुर के खाते से अपने खाते में बच्चे के इलाज के लिए 10 हजार रुपये डलवा दिए। कुछ देर बाद मनबहादुर जोकि गंभीर रूप से घायल थे, बेहोश हो गए थे। उनको श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि उनके दिमाग की नसें फट चुकी हैं और वेंटिलेशन पर रख दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि चिकित्सकों का कहना है कि उनके जीजा मनबहादुर के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है और उनके बचने की कोई उम्मीद नहीं है। थानाध्यक्ष वसंत विहार अशोक राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित गजेंद्र सिंह उनकी पत्नी सीमा सिंह और गजेंद्र सिंह छोटे भाई मनी सिंह के विरुद्ध हत्या के प्रयास के मुकदमा दर्ज कर लिया है। अस्पताल में भर्ती मनबहादुर की हालत बहुत नाजुक बनी हुई है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिहरी में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी स्कॉर्पियो, तीन युवकों की मौत, दो घायल
Next: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बाबा केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.