Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गाली-गलौज का विरोध करने पर महिला के घर पर पथराव
  • ऊधम सिंह नगर

गाली-गलौज का विरोध करने पर महिला के घर पर पथराव

RNS INDIA NEWS 21/09/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  गाली-गलौज का विरोध करने पर पड़ोसियों ने महिला के घर पर पथराव कर दिया। घटना से परिवार में भय का माहौल व्याप्त हो गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विकास कॉलोनी वार्ड 16 निवासी वीरावती पत्नी राजाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते हैं और वह बच्चों के साथ अकेली रहती हैं। 17 सितंबर की रात करीब 12 बजे उनकी पुत्री पढ़ाई कर रही थी, तभी पड़ोस के राजपाल राठौर, अंकुर राठौर, अंकित राठौर व उनके घर की महिलाएं दरवाजे पर खड़े होकर गाली-गलौज करने लगीं। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार दिखाकर परिवार को बाहर निकालने की धमकी दी और मारपीट पर उतारू हो गए। उन्होंने घबराकर डायल 112 पर सूचना दी। इससे बौखलाए आरोपियों ने घर पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद से उसका परिवार दहशत में है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्षेत्रीय संघर्षशील शक्तियों को एकजुट कर एक सशक्त राजनीतिक विकल्प तैयार करें
Next: ‘इस त्योहारी सीजन सबका मुंह होगा मीठा’, मेक इन इंडिया चीजें ही खरीदें, पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.