Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पराली जलाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पूछा- ऐसे किसानों को जेल क्यों नहीं भेजती सरकार?
  • राष्ट्रीय

पराली जलाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पूछा- ऐसे किसानों को जेल क्यों नहीं भेजती सरकार?

RNS INDIA NEWS 17/09/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। कोर्ट ने पराली जलाने वाले किसानों को लेकर कहा कि सरकार इन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं करती। कोर्ट ने कहा कि पराली जलाने वाले कुछ किसानों को जेल भेजने से दूसरों को सबक मिलेगा और ऐसी आदत पर लगाम लगेगी। कोर्ट ने प्रदूषण नियंत्रण एजेंसियों और राज्यों से पूछा कि वे सर्दियों से पहले वायु प्रदूषण रोकने के लिए क्या उपाय करेंगे और 3 हफ्ते के भीतर रिपोर्ट मांगी है।
कोर्ट ने राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकारों को कड़ी फटकार लगाई। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा, राज्य सरकार योजनाएं क्यों नहीं बनाती? अगर पर्यावरण की रक्षा करने का आपका सच्चा इरादा है तो फिर आप कार्रवाई करने से क्यों कतरा रहे हैं। कोर्ट ने राज्यों के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में रिक्त पदों को 3 महीने में भरने का भी आदेश दिया है।
कोर्ट ने पराली जलाने वाले किसानों पर भी सख्त नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा, सिर्फ जुर्माना लगाने से काम नहीं चलेगा, किसानों को जवाबदेह बनाना जरूरी है। पराली जलाने वाले किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य सिस्टम के लाभ से बाहर रखा जाना चाहिए। अगर कोई किसान कानून तोड़ते हुए पराली जलाता है, तो उसे आर्थिक रूप से भी दंडित किया जाना जरूरी है। सिर्फ जुर्माना भरना या चेतावनी देना पर्याप्त नहीं होगा।
कोर्ट ने पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकार से पूछा कि उनके पीसीबी में पद खाली क्यों हैं। कोर्ट ने कहा, इन रिक्तियों ने पीसीबी को दंतहीन बना दिया है, जो प्रदूषण नियंत्रण में असमर्थ हैं। कोर्ट ने मुख्यमंत्रियों को व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल कर रिक्तियां भरने की समयबद्ध योजना पेश करने का आदेश दिया है। पंजाब सरकार के वकील ने कहा, पिछले कुछ सालों में पराली जलाने के मामलों में कमी आई है। इस साल भी बहुत कुछ हासिल होगा।
कोर्ट ने कहा, किसान हमारे लिए खास हैं, क्योंकि वही हमें अन्न देते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे कानून तोड़ें। कोर्ट ने सरकारों को आदेश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि किसानों को पराली प्रबंधन की मशीनरी दी जाए और उनको बेहतर विकल्प दिए जाएं। कोर्ट ने किसानों पर सख्त निर्देश के साथ ये भी कहा कि किसानों को केवल खलनायक के रूप में पेश करना गलत है और उनका पक्ष भी सुना जाना चाहिए।
कोर्ट ने कहा कि 2018 से अब तक कई आदेश जारी किए जा चुके हैं, लेकिन समस्या वैसी की वैसी ही है। कोर्ट ने ये भी कहा कि पराली का इस्तेमाल बायो ईंधन के तौर पर किया जा सकता है। मुख्य न्यायाधीश ने अखबारों की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया लंबी नहीं होनी चाहिए। कोर्ट ने सबंधित पक्षों को फटकार लगता हुए कहा कि हर साल सर्दियों में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपदा प्रबंधन के बीच डीएम को हड़काते हुए नजर आए मंत्री जी, कांग्रेस ने उठाए सवाल
Next: विश्वकर्मा जयंती पर संस्थानों में हुई पूजा-अर्चना

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.