Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

RNS INDIA NEWS 08/11/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  झनकईया में लगे गंगा स्नान मेले की ओर जा रहे एक ई-रिक्शा को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। शनिवार को इस्लाम नगर निवासी 27 वर्षीय कासिम अंसारी पुत्र नसरूद्दीन अंसारी अपने ई-रिक्शा से झनकईया मेले की ओर जा रहा था। मेलाघाट रोड पर घने जंगल के बीच एक कार ने ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा दो टुकड़ों में बंट गया। हादसे में कासिम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास से गुजर रहे ई-रिक्शा चालकों ने घायल को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी फरीदा, दो छोटे पुत्र, एक पुत्री और माता-पिता को रोता-बिलखता छोड़ गया है। उसका एक छोटा भाई हासिम भी है। झनकईया पुलिस ने मौके से कार और ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी विज्ञापन ने कर्मचारी को लगाई छह लाख की चपत, केस दर्ज
Next: राज्य आंदोलनकारियों ने किया सीएम आवास कूच, पुलिस ने रोका

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.