Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पिकअप वाहन से देवदार के तीस नग बरामद
  • देहरादून

पिकअप वाहन से देवदार के तीस नग बरामद

RNS INDIA NEWS 08/11/2025
default featured image

विकासनगर(आरएनएस)। रिवर रेंज डाकपत्थर के अंतर्गत आने वाली मागटी बीट में वन विभाग की टीम ने पिकअप वाहन से 30 देवदार नग बरामद किए हैं। मामले में वन विभाग ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वन विभाग के अधिकारियों को मुखबिर ने सूचना दी थी कि पिकअप वाहन से देवदार की प्रतिबंधित लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना पर वन क्षेत्रीय अधिकारी विजय नेगी के निर्देश पर वन दरोगा अतर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम को मसूरी-चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पिकअप वाहन चकराता की ओर से आता दिखाई दिया। चालक ने वन विभाग की टीम को देखा तो उसने वाहन को मागटी-उपरोली मार्ग से सहिया की तरफ जाने वाली सड़क पर दौड़ा दिया। इसके बाद वह वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गया। रामताल गॉर्डन के समीप पकड़े वाहन में प्रतिबंधित देवदार प्रजाति के 30 नग बरामद किए गए। वन विभाग की टीम ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर वाहन स्वामी चंद्र प्रकाश पुत्र गासी राम सैनी निवासी माजरा देहरादून और वाहन चालक बारू पुत्र बीज्जू दास निवासी ग्राम छटऊ चकराता देहरादून के विरुद्ध वन अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। टीम में वन विभाग के दरोगा अतर सिंह, वन बीट अधिकारी बंटी सहगल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य आंदोलनकारियों ने किया सीएम आवास कूच, पुलिस ने रोका
Next: 39 साल बाद मूल स्थान कचटा में विराजमान होंगे चालदा देवता

Related Post

default featured image
  • देहरादून

चालदा महाराज की आगवानी को पहुंचे हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री

RNS INDIA NEWS 08/12/2025 0
WhatsApp Image 2025-12-08 at 19.27.52
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

समर्थ पोर्टल का संचालन पूर्ण रूप से विश्वविद्यालय करेंगे

RNS INDIA NEWS 08/12/2025 0
default featured image
  • देहरादून

मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे नर्सिंग अभ्यर्थियों को पुलिस ने रोका, हुई झड़प

RNS INDIA NEWS 08/12/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 दिसंबर
  • चालदा महाराज की आगवानी को पहुंचे हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री
  • डीएम ने जनता दर्शन कार्यक्रम में सुनी 56 शिकायत
  • पुनाड़ में पांडवों का अस्त्र शस्त्र के साथ नृत्य शुरू
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष पर रोक लगाने को दिया धरना
  • विधिक सेवा प्राधिकरण दे रहा निशुल्क सुविधा : सीजेएम

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.