Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सम्मान समारोह में जा रहे राज्य आंदोलनकारी को 108 ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
  • नैनीताल

सम्मान समारोह में जा रहे राज्य आंदोलनकारी को 108 ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

RNS INDIA NEWS 08/11/2025
default featured image

हल्द्वानी। प्रशासन के सम्मान समारोह में शामिल होने जा रहे वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी महेश चंद्र तिवारी शनिवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सुशील तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका पैर का ऑपरेशन किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, गैबुआ निवासी वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी महेश चंद्र तिवारी तहसील परिसर में आयोजित राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे थे। नगर पालिका के समीप पैदल चलते समय सरकारी अस्पताल के पास 108 एंबुलेंस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे सड़क पर गिर पड़े और वाहन का टायर उनके पैर पर चढ़ गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर वाहन को रोका और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पटवारी तारा चंद्र घिल्डियाल ने बताया कि घायल आंदोलनकारी की हालत गंभीर है और उनका एक पैर पूरी तरह फ्रैक्चर हो गया है।

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने परिजनों से संपर्क साध लिया है और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है, पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 39 साल बाद मूल स्थान कचटा में विराजमान होंगे चालदा देवता
Next: राशिफल 09 नवंबर

Related Post

default featured image
  • नैनीताल

हल्द्वानी दंगा प्रकरण: हाईकोर्ट ने अब्दुल मलिक की जमानत याचिका खारिज की, तीन आरोपी जमानत पर रिहा

RNS INDIA NEWS 08/12/2025 0
WhatsApp Image 2025-12-05 at 23.32.27_11zon
  • नैनीताल

ग्रीन अर्थ गार्डियंस ग्लोबल फाउंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर पटालसु पीक पर की चढ़ाई

RNS INDIA NEWS 05/12/2025 0
default featured image
  • नैनीताल

वनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, संदिग्धों पर विशेष निगरानी

RNS INDIA NEWS 04/12/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 दिसंबर
  • चालदा महाराज की आगवानी को पहुंचे हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री
  • डीएम ने जनता दर्शन कार्यक्रम में सुनी 56 शिकायत
  • पुनाड़ में पांडवों का अस्त्र शस्त्र के साथ नृत्य शुरू
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष पर रोक लगाने को दिया धरना
  • विधिक सेवा प्राधिकरण दे रहा निशुल्क सुविधा : सीजेएम

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.