Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्रेमी ने लोहे की रॉड मारकर लिव इन पार्टनर की हत्या की
  • हरिद्वार

प्रेमी ने लोहे की रॉड मारकर लिव इन पार्टनर की हत्या की

RNS INDIA NEWS 12/09/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  हरिद्वार की शिवलोक कॉलोनी से सटे भभूतावाला बाग में जिला अस्पताल में तैनात ड्राइवर ने अपनी लिव इन पार्टनर की लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने रानीपुर कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतका की पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकेश पुजारी जिला अस्पताल में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी है और वह सरकारी वाहन चलाता है। करीब 11 साल से वह 34 वर्षीय पिंकी के साथ लिव इन में रह रहा है। पिंकी भभूतावाला बाग स्थित मकान में रहती है और पास ही उसका ब्यूटी पार्लर है। दोनों की आठ साल की एक बेटी भी है। जबकि, मुकेश की पत्नी भी है। जिससे उसके दो बेटे हैं। गुरुवार देर रात मुकेश पिंकी के ब्यूटी पार्लर पहुंचा। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ तो मुकेश ने लोहे की रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे मुकेश ने इसकी सूचना अपने भाई को दी। इसके बाद मुकेश अपने भाई के साथ रानीपुर कोतवाली पहुंचा और सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि मुकेश पिंकी पर किसी अन्य से संबंध होने का संदेह करता था। इसी शक को लेकर गुरुवार रात को उनका विवाद हुआ और मुकेश ने उसकी हत्या कर दी। मुकेश ने दी थी पिंकी को मारने की धमकी एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपी मुकेश पुजारी ने पहले भी पिंकी को जान से मारने की धमकी दी थी। पिंकी के पिता प्रदीप चटर्जी ने पुलिस को बताया कि मुकेश कुमार उसकी बेटी के साथ अक्सर मारपीट करता था और हत्यार करने की धमकी देता था। जिससे वह परेशान चल रही थी। इसकी जानकारी पिंकी ने उन्हें दी थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्वारब मार्ग 24 घंटे खोलने की मांग, व्यापारियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
Next: नागरिकों को नए कानूनों की जानकारी दे रही सचल न्यायालय वैन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.