Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नागरिकों को नए कानूनों की जानकारी दे रही सचल न्यायालय वैन
  • अल्मोड़ा

नागरिकों को नए कानूनों की जानकारी दे रही सचल न्यायालय वैन

RNS INDIA NEWS 12/09/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस की सचल न्यायालय टीम लगातार जनता के बीच पहुंचकर नए कानूनों की जानकारी दे रही है। टीम आमजन को भारत सरकार द्वारा अधिनियमित भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 से जुड़े प्रावधानों के बारे में जागरूक कर रही है। इस दौरान नागरिकों के संदेहों और सवालों का समाधान भी किया जा रहा है। एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के निर्देशन में बीते तीन सप्ताह से टीम ने नगर अल्मोड़ा, लमगड़ा, शहरफाटक, जैंती, पेटसाल, बाड़ेछीना, जागेश्वर, धौलछीना, सोमेश्वर, कोसी, ताकुला, द्वाराहाट, चौखुटिया, भिकियासैण, भतरौजखान, मोहान, मरचूला, देघाट और सल्ट सहित कई क्षेत्रों में जाकर लोगों को नए कानूनों की जानकारी दी। जागरूकता कार्यक्रमों में बताया गया कि भारतीय न्याय संहिता का उद्देश्य न्याय प्रक्रिया में तेजी, पारदर्शिता और दक्षता लाना है। वहीं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में नागरिकों की सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के प्रावधान हैं, जिनमें विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले अपराधों तथा घरेलू हिंसा जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। इसी प्रकार भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में विस्तार से बताते हुए नागरिकों को न्यायिक प्रक्रिया में उनकी भूमिका समझाई गई। अभियान में सचल न्यायालय टीम में अपर उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह खाती, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह रिंगवाल और कांस्टेबल सुमित कुमार शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रेमी ने लोहे की रॉड मारकर लिव इन पार्टनर की हत्या की
Next: शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के मेडिकल अवकाश भी मंजूर कर पाएंगे प्रिंसिपल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.