Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दो दिन से लापता युवक का शव तालाब से मिला
  • ऊधम सिंह नगर

दो दिन से लापता युवक का शव तालाब से मिला

RNS INDIA NEWS 20/08/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। खटीमा के बिगराबाग गांव में दो दिन से लापता एक युवक का शव तालाब में उतराता मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में युवक के नशे का आदी होना सामने आया है। बुधवार सुबह बिगराबाग के तालाब में ग्रामीणों ने एक युवक का शव उतराता देखा। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी जुटाई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक की पहचान बिगराबाग निवासी 25 वर्षीय संदीप सिंह राणा पुत्र सत्यव्रत सिंह राणा के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि संदीप अविवाहित था। पिता किसान हैं। वह खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। वह सोमवार दोपहर लगभग ढाई बजे खेत में दवा छिड़कने गया था, तब से घर नहीं लौटा था। शाम तक घर वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजन मौत के मामले में किसी भी प्रकार की आशंका जाहिर करने से इनकार कर रहे हैं। संदीप दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई शुभम सिंह राणा है। संदीप से छोटी बहन संगीता राणा की शादी हो चुकी है। वहीं संदीप की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही पता चल पाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार्यमंत्रणा समिति से नेता प्रतिपक्ष यशपाल और प्रीतम का इस्तीफा
Next: राशिफल 21 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.