Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कार्यमंत्रणा समिति से नेता प्रतिपक्ष यशपाल और प्रीतम का इस्तीफा
  • देहरादून

कार्यमंत्रणा समिति से नेता प्रतिपक्ष यशपाल और प्रीतम का इस्तीफा

RNS INDIA NEWS 20/08/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने कार्यमंत्रणा समिति से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सरकार पर राज्य के सर्वोच्च सदन विधानसभा को अपने ढंग से चलाने और विपक्ष की आवाज को दबाने का आरोप लगाया है। उनका यह भी आरोप है कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के बिना विधानसभा के सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। विपक्ष कानून व्यवस्था, आपदा के मुद्दे पर नियम 310 के तहत चर्चा कराना चाहता था, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं होने दिया। विधानसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में यशपाल आर्य ने कहा कि इन परिस्थितियों में हमारा कार्यमंत्रणा समिति में रहना सार्थक नहीं है। उन्होंने कहा कि जब उत्तरकाशी जिले के धराली सहित कई हिस्सों में आपदा ने तबाही मचा रखी थी। सरकार और सत्ता दल भाजपा का ध्यान आपदा राहत के बजाय पंचायत पदों के अपहरण करने पर था। इन घटनाओं के तुरंत बाद हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र में पूरा विपक्ष चाहता था कि पंचायत चुनावों में हुई गुंडागर्दी और कानून व्यवस्था की स्थिति के कारण राज्य में संवैधानिक संकट नियम 310 के तहत चर्चा होती। लेकिन सरकार इन विषयों को टालना चाहती थी। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार निष्पक्ष रूप से त्रिस्तरीय चुनावों को संपन्न कराने में बुरी तरह असफल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, उसके अधिकारियों और पुलिस ने मिलकर राज्य के हर जिले में पंचायत प्रतिनिधियों को डराकर, धमकाकर और अगवा कर पंचायतों पर कब्जा किया है। उन्होंने कहा कि नैनीताल, बेतालघाट, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर में पुलिस के संरक्षण में हुई अपराधिक घटनाओं ने देवभूमि को कुशासन वाले राज्यों की पंक्ति में खड़ा कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश महिला कांग्रेस ने उत्तराखंड विरोधी नीति के खिलाफ भाजपा सरकार का पुतला फूंका
Next: दो दिन से लापता युवक का शव तालाब से मिला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.