Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ छात्र, मेडिकल स्टोर संचालक सहित तीन गिरफ्तार
  • देहरादून

प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ छात्र, मेडिकल स्टोर संचालक सहित तीन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/08/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  सेलाकुई पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के साथ एक नामी शिक्षण संस्थान के छात्र, मेडिकल स्टोर संचालक सहित तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 530 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए गए थे। आरोपी मेडिकल स्टोर से नशीले कैप्सूल खरीदते थे और अधिक दामों पर छात्रों और मजदूरों को सप्लाई करते थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष सेलाकुई पीडी भट्ट ने बाया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। बताया कि सोमवार रात को चेकिंग के दौरान नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
जिनके कब्जे से 480 प्रतिबंधित नशे के कैप्सूल बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान शादाब सिद्दीकी पुत्र इकरार अली, निवासी कुरिया खुर्द पुरनपुर, पीलीभीत हाल निवास सेलाकुई व मोहम्मद मोहिद पुत्र अहमद निवासी पूरनपुर जनपद पीलीभीत हाल निवास सेलाकुई के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी शादाब ने बताया कि वह देहरादून में एक प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान में अध्यनरत है। जहां पर बीएमआरआईटी कोर्स कर रहा है। मोहम्मद मोहिद उसी के गांव का रहने वाला है और सेलाकुई में मजदूरी करता है। दोनों एक ही कमरे में सेलाकुई में किराये पर रहते हैं। अपने खर्चों को पूरा करने के लिए वह वसीम जिसका जमनपुर में शान मेडिकल स्टोर के नाम से मेडिकल स्टोर है। वहां से प्रतिबंधित कैप्सूल खरीदते हैं। जिसके बाद ऊंचे दामों पर छात्रों तथा मजदूरों को बेच देते थे। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ भी एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मेडिकल संचालक वसीम पुत्र नजीर अहमद निवासी सभावाला को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से भी पचास प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षकों को मिला अतिरिक्त इंक्रीमेंट वसूल नहीं करेगा विभाग
Next: उत्तराखंड को आपस में जोड़ने का काम करती है नंदा देवी यात्रा: महाराज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.