Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड को आपस में जोड़ने का काम करती है नंदा देवी यात्रा: महाराज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड को आपस में जोड़ने का काम करती है नंदा देवी यात्रा: महाराज

RNS INDIA NEWS 12/08/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  पर्यटन संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को मां भगवती नंदा देवी के गीतों की एलबम का संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में विमोचन किया। महाराज ने कहा कि मां नंदा देवी गढ़वाल कुमाऊं के रूप में पूरे उत्तराखंड को आपस में जोड़ने का काम करती हैं। सरकार मां नंदा राजजात यात्रा की तैयारियों में जुटी है। महाराज ने कहा कि मां नंदा देवी राजजात यात्रा, देवी नंदा को समर्पित होने के साथ साथ गढ़वाल और कुमाऊं के लोगों को आपस में जोड़ने का भी काम करती है। मां भगवती नंदा से प्रार्थना करते हैं कि वह उत्तराखंड राज्य को आपदाओं से मुक्त कर सुख-समृद्धि प्रदान करे। महाराज ने श्री नन्दा देवी राजराजेश्वरी सिद्धपीठ कुरूड़, नन्दा देवी सेवा समिति के कार्यक्रम में कहा कि श्री नंदादेवी राजजात यात्रा का आयोजन 2026 में होना है। सरकार लगातार इस लोक जात की तैयारियों में जुटी है। नंदा देवी राजजात यात्रा चमोली के नौटी गांव से शुरू होकर होमकुंड तक जाती है। इसमें दो सौ अस्सी से दो सौ नब्बे किलोमीटर की दूरी तय की जाती है। कांस्वा के कुंवर लोग इस परंपरा के तहत अपनी कुल देवी श्री नंदादेवी सिद्धपीठ कुरुड़ की डोली में पूजा और मनौती भेंट करने को नौटी से चलकर नंदकेसरी में अपनी पूजा और मनौती भेंट करते हैं। हर साल नंदादेवी राजराजेश्वरी सिद्ध पीठ कुरुड़ से छोटी जात (लोकजात) और 12 वर्ष बाद बड़ी जात (राजजात) का आयोजन होता है। महाराज ने यात्रा से पूर्व नंदा देवी सेवा समिति की ओर से गीतकार रचना दर्वान नैथवाल के रचित और गायक दर्वान नैथवाल नीति की आवाज में गाए गीतों के एल्बम का विमोचन किया। कहा कि ये गीत निश्चित रूप से मां नंदा के भक्तों और श्रृद्धालुओं में आस्था, भक्ति एवं उत्साह का संचार करेंगे। इसके साथ साथ राजजात के ऐतिहासिक, पौराणिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी भी देगा। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक एवं सिद्धपीठ कुरुड नंदा देवी के पुजारी अशोक गौड़, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री विपुल मैंदोली, गौर सिंह, दिनेश गौड़, अनिल गौड़, राकेश गौड़, नमिता, जयवीर सिंह बिष्ट, मोहन गौड़, प्रकाश गौड़, दीपक गौड़, लक्ष्मण, सुरजीत आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ छात्र, मेडिकल स्टोर संचालक सहित तीन गिरफ्तार
Next: सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक को मिली मंजूरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.