Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • सडक़ सुरक्षा के साथ किया कोरोना के प्रति जागरूक
  • बागेश्वर

सडक़ सुरक्षा के साथ किया कोरोना के प्रति जागरूक

RNS INDIA NEWS 05/02/2021
rns featured image new

बागेश्वर। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी व कौसानी पुलिस ने संयुक्त रूप से लोगों को सडक़ सुरक्षा के बारे में बताया। इस दौरान लोगों को कोविड के गाइड लाइन का पालन करने तथा मास्क पहनने के लिए भी जागरू किया। रेडक्रॉस के उमेश जोशी के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य चौराहे से लेकर पूरे बाजार में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस दौरान राह चलते लोगों से लेकर चालकों को यातायात के नियमों के बारे में बताया। नियमों का पालन नहीं करने पर होने वाले नुकसान से भी रूबरू कराया। जोशी ने सभी लोगों से दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट हर हाल में पहनने की अपील की। इसके अलावा वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने, धीमी गति रखने तथा नशापान नहीं करने की अपील की। एसओ निधि शर्मा ने यातायात के नियमों का पालन नहीं करने पर पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के बारे में बताया। लोगों से धीरे चलिए, सुरक्षित चलिए का पालन करने की अपील की। इस दौरान रेडक्रॉस से 100 लोगों को मास्क भी बांटे। इस मौके पर एसआई भूपाल सिंह, रवींद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरीशंकर, शिव सिंह, गणेश प्रसाद के अलावा सोसायटी के प्रमोद जोशी, कैलाश खुल्बे व प्रकाश जोशी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महंगाई और किसान बिल के विरोध में फूंका केंद्र सरकार का पुतला
Next: दफौट क्षेत्र में गुलदार का आतंक

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.