Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मेट्रो हॉस्पिटल सिडकुल में 40 लाख की गड़बड़ी, तीन पर मुकदमा
  • हरिद्वार

मेट्रो हॉस्पिटल सिडकुल में 40 लाख की गड़बड़ी, तीन पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 02/08/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। सिडकुल स्थित मेट्रो हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट में करीब 40 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। अस्पताल प्रशासन ने पूर्व यूनिट हेड समेत तीन कर्मचारियों पर बायो मेडिकल उपकरणों की चोरी, मरीजों से कैश लेकर गबन और दस्तावेजों में धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि अस्पताल के कंसल्टेंट एडमिनिस्ट्रेटर जगदम्बा प्रसाद जुयाल ने तहरीर देकर विकास सेठ, निवासी कुचा लातू शाह दरिबा कला चांदनी चौक दिल्ली, रवि चौधरी, निवासी लालपुर जिला बिजनौर और श्याम पाल, निवासी ग्वालियर मध्य प्रदेश के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि विकास सेठ 17 दिसंबर 2021 से 11 जून 2025 तक मेट्रो हॉस्पिटल में यूनिट हेड के पद पर तैनात रहे। इस दौरान उन्होंने अन्य दोनों कर्मचारियों के साथ मिलकर अस्पताल के बायो मेडिकल विभाग के लाखों रुपये के कीमती उपकरण गायब कर दिए। अस्पताल की बायोमेडिकल इंजीनियर रिहाना खातून ने भी इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी गैरमौजूदगी में विभाग से बार-बार उपकरणों की चोरी होती रही। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें धमकाया गया और झूठे दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर करवाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों से कैश वसूला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विकास सेठ, रवि चौधरी और श्याम पाल के खिलाफ अमानत में खयानत, धोखाधड़ी, धमकी आपराधिक साजिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला से मारपीट कर आंखों में मिर्च पाउडर झोंका
Next: किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.