Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • आयुष्मान कार्ड में कटौती किए जाने पर पेंशनरों ने जताई आपत्ति
  • बागेश्वर

आयुष्मान कार्ड में कटौती किए जाने पर पेंशनरों ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 04/02/2021
rns featured image new

बागेश्वर। अटल आयुष्मान कार्ड में कटौती किए जाने पर पेंशनरों ने कड़ी आपत्ति जताई है। शासनादेश वापस लेने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। साथ ही पेंशनरों के भी गोल्डन कार्ड बनाने की मांग की है। उत्तराखंड राज्य कर्मचारी, अधिकारी एवं शिक्षक पेंशनर्स संगठन से जुड़े लोग गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा अटल आयुष्मान योजना में अनलिमिटेड चिकित्सा उपचार के नाम से की जाने वाली कटौती तुरंत सरकार को बंद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय संगठन और सरकार के बीच कई स्तर की बात हुई थी, तब केंद्र संगठन ने अपने पत्र में आयुष्मान कार्ड की जाने वाली कटौती कम करने की मांग की थी। इसके बाद भी सरकार ने इसमें कटौती की है। इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने अन्य नागरिकों की भांति पेंशनरों को भी निशुल्क चिकित्सा देने और गोल्डन कार्ड जारी करने की मांग की। इस आशय का ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा। इस मौके पर प्रांतीय संगठन मंत्री बहादुर सिंह परिहार, उपाध्यक्ष भवानी राम आगरी, हरीश चंद्र उपाध्याय, बची सिंह कार्की, बचगिरी गोस्वामी आदि शामिल थे।

Post navigation

Previous: पालिका पर लगाया आवश्यक सुविधाएं न देने का आरोप
Next: नदीगांव में ठंडी सड़क का निर्माण कार्य रोके जाने पर ग्रामीणों में रोष

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.