Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना के ट्विटर से इंटरनेशनल फोरम पर छाया किसानों का मुद्दा, समर्थन में उतरे ग्लोबल सेलिब्रेटी
  • उत्तराखंड

अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना के ट्विटर से इंटरनेशनल फोरम पर छाया किसानों का मुद्दा, समर्थन में उतरे ग्लोबल सेलिब्रेटी

RNS INDIA NEWS 03/02/2021
rns featured image new

न्यूयार्क। देश में दो महीने से जारी किसानों का आंदोलन अब दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा है। पहले ही कई देशों में किसानों के आंदोलन पर चर्चा हो चुकी है। अब बीते दिन अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना ने इसको लेकर अपना समर्थन जताया है। इसके बाद से इंटरनेशनल सेलेब्रिटी लगातार किसान आंदोलन को लेकर अपनी राय रख रहे हैं। रिहाना के ट्वीट के बाद अंतरराष्ट्रीय संस्था ह्यूमन राइट वाच, इंटरनेशनल इंटरनेट राइट्स से जुड़ी संस्था, अमेरिकी मॉडल अमांडा सेर्नी समेत कई बड़ी नामी संस्था और सेलेब्रिटी किसानों के आंदोलन का समर्थन कर चुकी हैं। पर्यावरण को लेकर काम करने वालीं भारतीय एक्टिविस्ट लिसिप्रिया कंगुजम ने भी बीते दिन ट्विटर पर खुलकर किसान आंदोलन का समर्थन किया। लिसिप्रिया कंगुजम की ओर से ट्वीट कर दुनिया को इस आंदोलन का समर्थन करने की अपील की। साथ ही उन्होंने क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग से भी इस बारे में चर्चा करने की अपील की। बता दें कि लिसिप्रिया कंगुजम तब सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने पीएम मोदी के द्वारा दिए सम्मान को ठुकरा दिया था।

why aren’t we talking about this?! #FarmersProtest https://t.co/obmIlXhK9S

— Rihanna (@rihanna) February 2, 2021


रिहाना के ट्वीट करने के बाद ग्रेटा थनबर्ग ने भी भारत में जारी किसानों के आंदोलन को लेकर ट्वीट कर दिया। ग्रेटा ने अपने ट्वीट में लिखा कि हम भारत में जारी किसानों के आंदोलन के साथ एकजुटता के साथ खड़े हैं। ग्रेटा थनबर्ग ने इससे पहले भारत में NEET की परीक्षा का विरोध कर रहे छात्रों का भी समर्थन किया था।
बीती शाम रिहाना के ट्वीट करने के बाद से ही भारत में जारी किसान आंदोलन को लेकर कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों, संस्थाओं ने ट्वीट कर दिया है। दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली के आसपास किसानों ने दो महीनों से डेरा जमाया हुआ है अब बीते कुछ दिनों से सरकार ने यहां इंटरनेट भी बंद कर दिया है, जिसका खासा विरोध हो रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यटन मंत्री महाराज अल्मोड़ा दौरे पर
Next: राशिफल 4 फरवरी

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गर्मी से राहत के आसार, 28 मई से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-27 at 14.39.43_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड की विकास यात्रा सही दिशा में आगे बढ़ रही : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-27 at 17.08.45_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा को 138 करोड़ की योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.