Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत, साथी घायल
  • ऊधम सिंह नगर

हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत, साथी घायल

RNS INDIA NEWS 21/07/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। रुद्रपुर रोड पर रविवार देर रात सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रविवार रात 20 वर्षीय अनुज तिवारी पुत्र ब्रिजेश तिवारी निवासी स्वास्तिक कॉलोनी फेस 1 हल्द्वानी रोड वार्ड 1 अपने साथी अनुराग पुत्र तारा बाबू निवासी बंडिया भट्टा किच्छा के साथ स्कूटी से रुद्रपुर गया था। देर रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे वे वापस आ रहे थे। पुलिस के अनुसार, एचडीएफसी बैंक के निकट अनुज की स्कूटी की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में अनुज तिवारी और अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अनुज और अनुराग को सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनुराग को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। अनुज तीन बहनों का अकेला भाई था। अनुज के पिता ब्रिजेश किसान हैं। परिजनों ने बताया कि अनुज सोमवार को डाक कांवड़ लेने हरिद्वार जाने वाला था। किच्छा कोतवाली के एसएसआई राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि शव को रात में ही मोर्चरी भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। बाइक सवारों की पहचान की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट को आजीवन उपलब्धि सम्मान से किया जाएगा सम्मानित
Next: पिल्ला गैंग के सदस्यों ने दो युवकों को पीटा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सात पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.