Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पिल्ला गैंग के सदस्यों ने दो युवकों को पीटा
  • हरिद्वार

पिल्ला गैंग के सदस्यों ने दो युवकों को पीटा

RNS INDIA NEWS 21/07/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  कनखल थाना क्षेत्र के बंगाली मोड़ स्थित कपिल वाटिका में जन्मदिन पार्टी के दौरान मामूली कहासुनी में कुछ युवकों ने एक युवक पर धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे दूसरे युवक को भी हमलावरों ने बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद समेत 10 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पिल्ला गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। शेखुपुरा, कुम्हारघड़ा, कनखल निवासी साजन पुत्र संजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 जुलाई की रात वह दोस्त संजय लोधी के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने कपिल वाटिका गया था। पार्टी में पहले से मौजूद ऊधम सैनी पुत्र अनिल सैनी निवासी बैरागी कैंप कनखल, हर्षित उर्फ गंजा, विशाल लोधी, अरुण उर्फ अच्छू निवासीगण बाड़ा पहाड़ी बाजार कनखल और गौरव लोधी निवासी नया घाट वाली गली, पहाड़ी बाजार ने साजन से गाली-गलौज कर दी। साजन के मुताबिक, ये सभी युवक ‘पिल्ला गैंग से जुड़े हैं और पहले से कई आपराधिक मामलों में नामजद हैं। आरोप है कि मारपीट के दौरान शंकराचार्य चौक निवासी शशांक शर्मा पुत्र स्व. रामकुमार शर्मा यात्रियों की गाड़ी लेकर वहां से गुजर रहे थे। साजन से मारपीट होते देख शशांक बीच-बचाव करने गए तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में शशांक शर्मा के सिर, चेहरे और शरीर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह शशांक को हमलावरों से छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जाते हुए आरोपियों ने पीड़ितों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने साजन की तहरीर पर पांच नामजद समेत 10 से अधिक लोगों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला और धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत, साथी घायल
Next: पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, समीक्षा बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.