Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • तेज गति से किया जा रहा है पौंठी में मोटर मार्ग खोलने का काम
  • रुद्रप्रयाग

तेज गति से किया जा रहा है पौंठी में मोटर मार्ग खोलने का काम

RNS INDIA NEWS 13/07/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  बांगर क्षेत्र को जोड़ने वाली बरसिर-पौठी-रणधार-बधाणी मोटरमार्ग खोलने का काम तेज गति से चल रहा है। मोटरमार्ग पर बहे स्टील गार्डर पुल के स्थान पर संबंधित विभाग की ओर अस्थायी व्यवस्था की जा रही है। जिससे करीब दस दिनों के भीतर छोटे वाहनों के लिए मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। इधर, मार्ग बंद होने से बांगर क्षेत्र की 13 गांवों को आवाजाही में खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। बीते 28 जून कि रात्रि को जखोली ब्लाक के बरसिर-पौठी-बधाणी मोटरमार्ग पर पोण गदेरे पर 45 साल पुराना स्टील गार्डर पुल भारी बारिश एवं अतिवृष्टि के चलते बह गया था। जिससे बांगर क्षेत्र को जोड़ने वाला मोटरमार्ग का सम्पर्क टूट गया था। पिछले 15 दिनों से क्षेत्र की 13 गांवों को आवागमन के साथ ही खाद्यान्न, दवाइयां और रसोई गैस जैसी जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति सहित रोजमर्रा की जरूरतों के लिए लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। हालांकि जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में विधायक भरत सिंह चौधरी मौके पर जाकर पीएमजीएसवाई को शीघ्र अस्थायी तौर पर मोटरमार्ग खोलने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद से संबंधित विभाग दिन-रात दो एक्सेवटर मशीन और दो जेसीबी तैनात कर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। ताकि शीघ्र दोनों छोरों को जोड़ा जा सके और अस्थायी तौर पर वाहनों का संचालन हो सके। जबकि स्थायी व्यवस्था के लिए भी पुल निर्माण के लिए विभाग स्तर पर कार्यवाही जारी है। पीएमजीएसवाई के ईई पवन कुमार ने बताया कि बरसिर-रणधार-बधाणी मोटरमार्ग पर पौठी के पास बहे पुल को अस्थायी तौर ठीक किया जा रहा है। यहां पर अस्थायी व्यवस्था कर शीघ्र 10 दिन के भीतर छोटे वाहनों के लिए संचालन के लिए मार्ग खोल दिया जाएगा। ताकि ग्रामीणों की समस्याएं हल हो सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सचिव ने किया बेनीताल में पर्यटन विकास के कार्यों का निरीक्षण
Next: एमपी में डीएम साहब ने खोया आपा, परीक्षा केंद्र में गूंजे थप्पड़, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.