Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • प्रेमी संग रची मौत की साजिश, पति को नशे की गोलियां देकर गला घोंटा और नहर में फेंका
  • राष्ट्रीय

प्रेमी संग रची मौत की साजिश, पति को नशे की गोलियां देकर गला घोंटा और नहर में फेंका

RNS INDIA NEWS 09/11/2025
rns featured image new

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में पति की हत्या का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। रोहटा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मृतक का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है।

रसूलपुर गांव निवासी 32 वर्षीय अनिल की शादी आठ वर्ष पहले काजल से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। 26 अक्टूबर को अनिल के भाई ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद भी जब अनिल का कोई सुराग नहीं मिला, तो 5 नवम्बर को अनिल के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी काजल, उसका प्रेमी आकाश और उसका दोस्त बादल ने मिलकर अनिल का अपहरण किया है।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि काजल का गांव के ही युवक आकाश से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के संबंधों की जानकारी पहले भी गांव में फैल चुकी थी, जिस पर पंचायत हुई थी, लेकिन परिवार की बदनामी के डर से मामला दबा दिया गया। इसके बावजूद काजल और आकाश का रिश्ता जारी रहा और वे अक्सर मिलते रहे।

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि पूछताछ में काजल ने स्वीकार किया कि उसने अपने प्रेमी आकाश के साथ मिलकर अनिल की हत्या की साजिश रची थी। आकाश ने उसे नशे की गोलियां दीं, जिन्हें काजल ने अनिल को खिला दिया। नशे में बेसुध होने पर काजल, आकाश और बादल उसे बाइक से सिवाल खास गंग नहर पुल तक ले गए। वहां काजल ने दुपट्टे से गला घोंटने की कोशिश की, लेकिन अनिल की मौत नहीं हुई। इसके बाद तीनों ने उसे अधमरी हालत में नहर में फेंक दिया।

पुलिस ने काजल, आकाश और बादल को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल नहर में गोताखोरों की मदद से अनिल के शव की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामदगी के बाद मामले का पूर्ण खुलासा किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 09 नवंबर
Next: उत्तराखंड रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री मोदी बोले “यह दशक उत्तराखंड का है”

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.