Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • भगवान तुंगनाथ की डोली दूसरे पैदल पड़ाव भनकुन पहुंची
  • रुद्रप्रयाग

भगवान तुंगनाथ की डोली दूसरे पैदल पड़ाव भनकुन पहुंची

RNS INDIA NEWS 07/11/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की डोली शुक्रवार देर सांय दूसरे पैदल पड़ाव भनकुन पहुंच गई है। इस मौके पर भक्तों ने भगवान की चल विग्रह डोली पर पुष्प वर्षा की और जयघाषों के साथ भव्य स्वागत किया। इससे पहले सुबह चोपता में भगवान की डोली का विधिवत पूजा अर्चना की गई। सुबह 8 बजे पूजा अर्चना के डोली ने चोपता से भनकुन के लिए प्रस्थान किया। बड़ी संख्या में भक्तों के साथ डोली बनियाकुंड, दुगलविट्टा होते हुए भनकुन पहुंची। अनेक स्थानों पर स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटक भी भगवान तुंगनाथ की डोली का भव्य स्वागत कर रहे हैं। दुगलविट्टा में डोली का जोरदार स्वागत किया।
बड़ी संख्या में स्थानीय भक्तों ने डोली पर पुष्प वर्षा की। जबकि देर सांय डोली दूसरे पैदल पड़ाव भनकुन पहुंची। रात को भगवान की पूजा अर्चना कर आरती उतारी गई। शुक्रवार को डोली के भनकुन पहुंचने पर लोगों ने जय बाबा तुंगनाथ के जयघोष लगाए और डोली का स्वागत किया। शनिवार को डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ पहुंचेगी। जहां विधिवत पूजा अर्चना के साथ भगवान मंदिर में विराजमान होंगे। इस स्थान पर भगवान तुंगनाथ की छह माह शीतकाल में पूजा अर्चना की जाएगी। इस मौके पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने कपाट बंद होने पर प्रसन्नता जताई है। इस मौके पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवान, सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, प्रह्लाद पुष्पवान, देवी प्रसाद देवली, डा. विनीत पोस्ती, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, मठापति रामप्रसाद मैठाणी, केदारनाथ प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रबंधक बलबीर नेगी, अरविंद शुक्ला प्रकाश पुरोहित, दीपक पंवार,चंद्र मोहन बजवाल, पुजारी अतुल मैठाणी अजय मैठाणी सहित कई लोग मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने की जागेश्वर मास्टर प्लान की समीक्षा, जल्द कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Next: पीएम ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को डीएम ने समझाए दायित्व

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.