Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राज्य स्थापना की रजत जयंती पर सद्भावना क्रिकेट और फुटबॉल मैच आयोजित
  • अल्मोड़ा

राज्य स्थापना की रजत जयंती पर सद्भावना क्रिकेट और फुटबॉल मैच आयोजित

RNS INDIA NEWS 09/11/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। राज्य स्थापना की रजत जयंती उत्सव के अवसर पर शनिवार को हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में क्रिकेट और फुटबॉल के सद्भावना मैचों का आयोजन किया गया। इन मुकाबलों का उद्देश्य खेलों के माध्यम से प्रशासन और नागरिकों के बीच समन्वय और सद्भाव को मजबूत करना रहा। स्टेडियम अल्मोड़ा और डीएम इलेवन के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टेडियम अल्मोड़ा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 205 रन बनाए। पंकज रौतेला ने 22 गेंदों में ताबड़तोड़ 56 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएम इलेवन की टीम ने 17.1 ओवर में ही 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली। टीम के सलामी बल्लेबाज जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने 50 गेंदों में शानदार शतक (101 रन) जड़ा। उनके साथ अंकित बड़ौनी ने 41 और गोपाल बोरा ने 40 रन की प्रभावशाली पारियां खेलीं। मैच के बाद जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच संवाद और विश्वास को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ ही सामाजिक एकता और टीम भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं। सभी को खेलों में रुचि लेकर एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिजिटल अरेस्ट कर 24.79 लाख की ठगी के मामले में आरोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार
Next: राज्य स्थापना दिवस पर अल्मोड़ा में हुई क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.