Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पंचायत चुनाव के लिए 1516 पोलिंग पार्टियों का हुआ रैंडमाइजेशन
  • अल्मोड़ा

पंचायत चुनाव के लिए 1516 पोलिंग पार्टियों का हुआ रैंडमाइजेशन

RNS INDIA NEWS 12/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों के चयन की रैंडमाइजेशन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। यह प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत विशेषीकृत सॉफ्टवेयर के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई। प्रक्रिया के तहत जनपद के सभी 11 विकासखंडों से प्राप्त कार्मिकों का डेटा शामिल किया गया। यादृच्छिक चयन प्रणाली के जरिए पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ की पोलिंग पार्टियां तैयार की गईं। इन्हीं के आधार पर आगामी प्रशिक्षण और तैनाती कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत गंभीर और संवेदनशील दायित्व है, जिसमें तैनात प्रत्येक कार्मिक की भूमिका अहम होती है। उन्होंने निर्देश दिए कि चयनित सभी अधिकारियों को समय से सूचना दी जाए और उनकी प्रशिक्षण में सौ प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। रैंडमाइजेशन प्रक्रिया में कुल 9146 कार्मिकों का डेटा सम्मिलित किया गया, जिसमें से 1281 मतदान केंद्रों के लिए रिजर्व समेत कुल 1516 पोलिंग पार्टियां तैयार की गई हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शिवा पांडेय, निर्वाचन शाखा के कर्मचारी और तकनीकी टीम के सदस्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत 1383 पदों पर होगा मतदान
Next: महिला के साथ सड़क पर छेड़छाड़, कपड़े फाड़े

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.