Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जागेश्वर मंदिर परिसर में चलाया गया पौधारोपण व स्वच्छता अभियान
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर मंदिर परिसर में चलाया गया पौधारोपण व स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 11/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय के नेतृत्व में शुक्रवार को जागेश्वर मंदिर परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों में पौधारोपण व वृहद स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। धार्मिक व पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण इस स्थल को स्वच्छ और हराभरा बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। अभियान के दौरान जिंकगो बायलोबा, अज़ेलिया, कमेलिया, थुनेर आदि सजावटी एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि जागेश्वर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत भी है। इसकी नैसर्गिक सुंदरता और पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि ऐसे स्थलों पर स्वच्छता, हरियाली और जैव विविधता को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और अधिकारियों द्वारा किए गए सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि यदि समाज और शासन मिलकर कार्य करें, तो पर्यावरण संरक्षण एक प्रभावी जन आंदोलन का रूप ले सकता है। कार्यक्रम में एसडीएम संजय कुमार, तहसीलदार बरखा जलाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नवीन तिवारी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी प्रकाश खत्री, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार, उप खंड शिक्षा अधिकारी दीक्षा बेलवाल, वीथिका सहायक जनमेजय तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी के नेतृत्व में हरेला पर्व पर रिकॉर्ड बनाएगा उत्तराखंड
Next: विश्व जनसंख्या दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.