Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • नंदानगर के धुर्मा में अतिवृष्टि से भारी नुकसान, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान
  • चमोली

नंदानगर के धुर्मा में अतिवृष्टि से भारी नुकसान, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान

RNS INDIA NEWS 08/07/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  चमोली जिले के नंदानगर प्रखंड के धुर्मा गांव के ऊपर अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। मंगलवार तड़के हुई इस घटना में ग्रामीणों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। वहीं, अतिवृष्टि से धुर्मा गांव और मोख मल्ला के बगड़ तोक के करीब 16 परिवारों के आवासीय मकानों के ऊपर मलबा आ गया है। साथ ही ग्रामीणों की सैकड़ों नाली कृषि भूमि बर्बाद हो गई है। वहीं, मोक्ष नदी भी उफान पर है, जिससे नदी के तटबंध टूट गए हैं। वहीं, प्रभावित ग्रामीणों को जिला प्रशासन ने क्षेत्र के सरकारी स्कूल, पीएचसी और पंचायत घर में शिफ्ट कराया गया है। मंगलवार तड़के करीब 4.30 बजे पर धुर्मा गांव के ऊपर अतिवृष्टि से भारी भूस्खलन हुआ। इसकी जद में आए मोख मल्ला के बगड़ तोक के आवासीय मकान भी आए। घरों में सो रहे ग्रामीणों ने भनक लगते ही किसी तरह जान बचाई। कुछ लोग घरों में ही दुबक गए। कुछ देर बाद उजाला हुआ तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अतिवृष्टि की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार राकेश देवली के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम प्रभावित इलाकों में पहुंची और अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। मोख मल्ला बगड़ में आपदा प्रभावितों से नायब तहसीलदार ने जानकारी ली। मोख मल्ला के बगड़ तोक और अन्य प्रभावित परिवार के लोगों को मोख इंटर कॉलेज, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और पंचायत भवन में शिफ्ट किया गया है। नायब तहसील राकेश देवली ने बताया अतिवृष्टि और भूस्खलन से मोख मल्ला बगड़ तोक के 11 और धुर्मा के पांच परिवार अतिवृष्टि और भूस्खलन की जद में आए हैं। प्रभावित परिवारों को इंटर कॉलेज, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और पंचायत घर में शिफ्ट किया गया है।
सेरा गांव का घराट बहा, मकानों को खतरा वहीं, अतिवृष्टि से नन्दानगर के सेरा गांव को भी भारी खतरा उत्पन्न हो गया है। मोक्ष नदी के तटबंध टूट जाने से सेरा गांव में भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय निवासी महिपाल सिंह ने बताया घटना में उनका घराट बह गया। आवासीय भवन के पास कटाव हो गया है। अवतार सिंह के आवास को भी नुकसान हुआ है। प्रभावित गांवों की कई नाली कृषि भूमि बह गई है। गांवों की सड़क और सम्पर्क मार्ग टूट गए हैं। प्रशासन अभी तक पीड़ितों तक नहीं पहुंच पाया है। सेरा से ऊपर कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि दो वर्ष पूर्व 2023 में भी इसी तरह अतिवृष्टि हुई थी, जिसमें भारी नुकसान हुआ था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंद्रह जुलाई तक पूरी करें पंचायत चुनाव की तैयारियां: भदौरिया
Next: टायफायड और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.