Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पंद्रह जुलाई तक पूरी करें पंचायत चुनाव की तैयारियां: भदौरिया
  • पौड़ी

पंद्रह जुलाई तक पूरी करें पंचायत चुनाव की तैयारियां: भदौरिया

RNS INDIA NEWS 08/07/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण करवाने को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने मंगलवार को जिला सभागार में अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी सेक्टर एवं जोनल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं की सूची जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव की तैयारियां 15 जुलाई तक पूरी करने के निर्देश भी अफसरों को दिए। मंगलवार को आयोजित बैठक में डीएम ने मानसून सीजन को देखते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कहा कि जहां भी भूस्खलन संभावित स्थल हैं या डेंजर जोन हैं, वहां लोनिवि और पीएमजीएसवाई विभाग अभी से इंतजाम जुटाएं। पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से पहले और लौटने तक सड़क मार्ग बाधित नहीं होना चाहिए। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को पोलिंग पार्टियों के लिए मेडिकल किट जल्द तैयार करने, ब्लॉक स्तर पर पर्याप्त दवाइयों, एंबुलेंस, वृद्ध, असहाय मतदाताओं के लिए डंडी-कंडी की व्यवस्था रखने को कहा। डीएम ने 1191 मतदान केंद्रों के अतिरिक्त जोनल मजिस्ट्रेटों को अतिरिक्त मतपेटिकाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। पोलिंग पार्टियों के लिए 241 बसों व 542 टैक्सी-मैक्सी वाहनों की तैनाती की जाएगी। बैठक में सीडीओ गिरीश गुणवंत, एडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल, एसडीएम दीपक रामचंद्र शेट, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, डीडीओ मनविंदर कौर आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राफेल पर पाकिस्तान का सफेद झूठ : निर्माता कंपनी ने खोल दिया बड़ा राज; बताया ऑपरेशन सिंदूर में क्रैश का असली कारण
Next: नंदानगर के धुर्मा में अतिवृष्टि से भारी नुकसान, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.