Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टायफायड और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा
  • देहरादून

टायफायड और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा

RNS INDIA NEWS 08/07/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  उप जिला चिकित्सालय में इन दिनों टायफायड के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बीमारी का प्रकोप अधिक नहीं फैला है। बावजूद इसके हर दिन टायफायड के संदिग्ध लक्षण वाले 10 से 15 मरीज आ रहे हैं, जिन्हें उपचार दिया जा रहा है। इसके साथ ही सबसे अधिक मरीज वायरल फीवर से ग्रसित उपचार के लिए आ रहे हैं। मौसम का बदलाव कहें या फिर दूषित पेयजल का प्रयोग, लेकिन अस्पतालों में वायरल व टायफायड के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। उप जिला चिकित्सालय समेत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्रों हर दिन टायफायड के संदिग्ध लक्षणों वाले मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पताल के ओपीडी पंजीकरण के अनुसार बीते एक सप्ताह में ऐसे 80 मरीज उपचार के लिए आ चुके हैं। हालांकि चिकित्सको ने बताया कि इनमें से अधिकांश मरीज अब स्वस्थ हो चुके हैं, फिर भी अस्पताल में आने वाले हर मरीज को टायफायड के लक्षणों की जानकारी दी जा रही है, जिससे मरीज में लक्षण दिखने पर वह जल्द चिकित्सक से उपचार शुरू करा सकें। वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में भी इन दिनों इजाफा हुआ है। उप जिला चिकत्सालय के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हर दिन सौ से अधिक मरीज वायरल फीवर का उपचार कराने के लिए आ रहे हैं। उप जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. टीएस डुंगरियाल के अनुसार दूषित पानी के प्रयोग की वजह से वायरल फीवर व टायफायड के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। उधर, सीएमएस डॉ. प्रदीप चौहान ने बताया कि वायरल फीवर और टायफायड के प्रकोप को रोकने के लिए जल संस्थान को पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए पत्र भेजा गया है। इसके साथ ही अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी उचित सलाह दी जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नंदानगर के धुर्मा में अतिवृष्टि से भारी नुकसान, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान
Next: सेलाकुई में श्मशान घाट की भूमि से अवैध कब्जा हटाया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.