Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • बजट से झूमा बाजार, 10 माह में सबसे ज्यादा तेजी, सेंसेक्स 2,315 अंक उछला
  • अर्थ जगत

बजट से झूमा बाजार, 10 माह में सबसे ज्यादा तेजी, सेंसेक्स 2,315 अंक उछला

RNS INDIA NEWS 02/02/2021
rns featured image new

मुंबई । बजट में घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने और सरकारी उधारी बढ़ाने के प्रस्तावों से घरेलू शेयर बाजारों में आज 10 महीने की सबसे बड़ी तेजी देखी गई। लगातार छह दिन की गिरावट से उबरता हुआ बीएसई का सेंसेक्स 2,314.84 अंक यानी पाँच प्रतिशत उछलकर 48,600.61 अंक पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिवस यह 46,285.77 अंक पर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 646.60 अंक यानी 4.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,281.20 अंक पर पहुँच गया। दोनों प्रमुख सूचकांकों में पिछले साल 07 अप्रैल के बाद इतना बड़ा उछाल नहीं देखा गया था। बाजार में सुबह से ही तेजी थी। बजट से पहले ही सेंसेक्स 500 अंक चढ़ चुका था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जैसे-जैसे बजट भाषण पढ़ती गईं शेयर बाजार की तेजी बढ़ती गई। जब उन्होंने घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लोहा और इस्पात समेत कई प्रकार के कच्चे माल के आयात पर सीमा शुल्क घटाने और तैयार सामान तथा कलपुर्जों पर आयात शुल्क बढ़ाने की घोषणा की शेयर बाजार तेजी से चढ़ा। बजट की 36 प्रतिशत राशि उधारी और अन्य देनदारियों से जुटाने की योजना है। बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों के शेयर तेजी से उछले। मझोली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा। बीएसई का मिडकैप 3.03 प्रतिशत चढक़र 18,630.31 अंक पर और स्मॉलकैप 2.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,353.32 अंक पर पहुँच गया। बीएसई के सभी समूह हरे निशान में रहे। बैंकिंग समूह का सूचकांक आठ प्रतिशत, वित्त समूह का सात प्रतिशत और रियलिटी का छह फीसदी से अधिक चढ़ा। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 27 के शेयर हरे निशान में रहे। इंडसइंड बैंक का शेयर 15 प्रतिशत के करीब, आईसीआईसीआई बैंक का 12 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व का 11 प्रतिशत और भारतीय स्टेट बैंक का 10 प्रतिशत से अधिक चढ़ा। डॉ. रेड्डीज लैब में करीब पौने चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। विदेशों में भी चौतरफा तेजी रही। एशिया में दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.70 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 2.15 प्रतिशत, जापान का निक्की 1.55 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.64 प्रतिशत चढ़ गया। यूरोप में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 1.08 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.57 प्रतिशत मजबूत हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘एक राष्ट्र एक राशन कार्ड’ योजना का कार्यान्वयन 32 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में : निर्मला
Next: 4 साल की बच्ची ने धरती से विलुप्त हो चुके डायनासोर का पदचिह्न ढूंढा

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.