Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्वच्छ भारत अभियान के तहत निकाली जागरूकता बाइक रैली
  • अल्मोड़ा

स्वच्छ भारत अभियान के तहत निकाली जागरूकता बाइक रैली

RNS INDIA NEWS 20/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को अल्मोड़ा में एक जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के तत्वावधान में, उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन में निकाली गई। बाइक रैली का शुभारंभ रघुनाथ सिटी मॉल परिसर से हुआ, जिसे फ्रंट ऑफिस अधिकार मित्र विनीता आर्या, एआरटीओ अखिलेश चौहान तथा परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली रघुनाथ सिटी मॉल से शुरू होकर टैक्सी स्टैंड तक निकाली गई। इस दौरान नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने राहगीरों और दुकानदारों को स्वच्छता संबंधी पंफ्लेट वितरित किए और उन्हें स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के अंतर्गत नागरिकों को आगामी 22 जून, रविवार को सुबह 6:45 बजे सिमकनी मैदान, अल्मोड़ा में आयोजित वृहद स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान में सहभागिता और श्रमदान हेतु प्रेरित किया गया। इस अभियान में पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, अधिकार मित्र समेत कई विभागों और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारतीय स्टेट बैंक की रानीखेत शाखा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित
Next: प्रतिकर नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मोटर मार्ग किया बंद

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.