Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चीनी मिल को पीपी मोड पर नहीं देने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी, निकाला जुलूस
  • ऊधम सिंह नगर

चीनी मिल को पीपी मोड पर नहीं देने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी, निकाला जुलूस

RNS INDIA NEWS 19/06/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। बाजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना देकर सीएम के नाम एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंंपा। इसमें बाजपुर चीनी मिल को पीपी मोड पर नहीं देने, बीस गांव की 5838 एकड़ भूमि के छीने गए भूमिधरी अधिकारों को तत्काल वापिस करने, किसानों को एमएसपी गारंटी दिए जाने, चीनी मिल श्रमिकों को तत्काल वेतन दिए जाने, चीनी मिल नवंबर माह के पहले सप्ताह में शुरू करने आदि मांगें शामिल हैं।
किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी और विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी की अगुवाई में कार्यकर्ता रामलीला मैदान में एकत्र हुए। यहां जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उसके बाद एसडीएम कार्यालय में सांकेतिक धरना दिया। किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी ने कहा कि प्रदेश के मुखिया धामी ने किसानों को भरोसा दिया था लेकिन बीस गांव की भूमि मामले का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, किसानों के ट्यूबवैल के बिजली बिल माफ करने, खनन में हो रही लूट मामले में सख्त कार्रवाई करने, महिला और दलित उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने आदि की मांग की। कहा प्रदेश सरकार ने अगर इन बिंदुओं को गंभीरता से नहीं लिया तो प्रदेशभर में नेता प्रतिपक्ष की अगुवाई में व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
वहां किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवदीप सिंह कंग, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा, नगर अध्यक्ष सत्यवान गर्ग, ज्येष्ठ उपप्रमुख जोरावर सिंह भुल्लर, वरुण कपूर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बॉन्ड का उल्लंघन करने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाईः  डॉ. धन सिंह रावत
Next: मुख्य सचिव ने दिए स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए उनके द्वारा निर्मित उत्पादों का उपयोग किए जाने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.