Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुख्य सचिव ने दिए स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए उनके द्वारा निर्मित उत्पादों का उपयोग किए जाने के निर्देश
  • देहरादून

मुख्य सचिव ने दिए स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए उनके द्वारा निर्मित उत्पादों का उपयोग किए जाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 19/06/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन द्वारा समस्त प्रमुख सचिवों, सचिवों, विभागाध्यक्षों एवं जिलाधिकारियों को स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए उनके द्वारा निर्मित उत्पादों का उपयोग किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस बावत जारी अपने पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता एवं आजीविका संवर्धन हेतु विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। महिला समूहों द्वारा खाद्य प्रसंस्करण, कैंटीन संचालन आदि क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है तथा यह महिलाएं खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का अनुपालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान कर रही हैं।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि राज्य, जनपद एवं विकास खण्ड स्तर पर आयोजित सभी शासकीय/अर्ध-शासकीय बैठकों, कार्यक्रमों एवं अन्य समारोह के आयोजनों में कैटरिंग सम्बन्धी आवश्यकताओं हेतु यथासम्भव महिला स्वयं सहायता समूहों का सहयोग लिया जाए एवं उन्हें प्राथमिकता प्रदान की जाए, जिसके लिए परियोजना निदेशक अथवा सहायक परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास से सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने जनपद स्तर पर आने वाले विशिष्ट अतिथियों, महानुभावों के स्वागत कार्यक्रमों के स्मृति-चिन्ह इत्यादि हेतु स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों अथवा हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के उपहार प्रदान किए जाने पर जोर दिया।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि राज्य, जनपद एवं विकासखण्ड स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, कार्यशालाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं बैठकों में जलपान व्यवस्था हेतु स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित मिलेट उत्पाद एवं स्थानीय पोषक उत्पादों को प्रमुखता से प्रयोग में लाया जाए। उन्होंने कहा कि विभागों के समस्त सरकारी परिसरों में कैंटीन/आउट्लेट आदि के संचालन हेतु स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इसके लिए वित्त विभाग द्वारा प्रचलित अधिप्राप्ति नियमावली के अनुरूप स्वयं सहायता समूहों के साथ क्रय-विक्रय किया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चीनी मिल को पीपी मोड पर नहीं देने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी, निकाला जुलूस
Next: केंद्र सरकार द्वारा निर्देशित और अपेक्षित कार्यक्रमों और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं: मुख्य सचिव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.