Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • हरियाणवी मॉडल सिम्मी चौधरी की गला रेतकर हत्या, सोनीपत की नहर में मिला शव
  • राष्ट्रीय

हरियाणवी मॉडल सिम्मी चौधरी की गला रेतकर हत्या, सोनीपत की नहर में मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/06/2025
rns featured image new

सोनीपत (आरएनएस)। हरियाणा के सोनीपत जिले में उस समय सनसनी फैल गई, जब रिलायंस नहर में एक युवती का शव बहता हुआ मिला। मृतका की पहचान पानीपत के खलीला माजरा गांव निवासी और हरियाणवी संगीत एलबमों में काम कर चुकी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी के रूप में हुई है। युवती की हत्या गला रेतकर की गई थी।

शव रविवार को सोनीपत के खांडा गांव से गुजर रही नहर में बरामद किया गया। शीतल की पहचान उसके शरीर पर बने टैटू के आधार पर की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या में तेजधार हथियार के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है।

शीतल पानीपत की सतकरतान कॉलोनी में अपनी बहन नेहा के साथ रहती थी। 14 जून को वह अहर गांव में एक शूटिंग के लिए गई थी, लेकिन उसके बाद वह लौटकर नहीं आई। अगले दिन बहन ने ओल्ड इंडस्ट्रियल थाना, पानीपत में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

घटना के संबंध में खरखौदा के एसीपी अजीत सिंह ने बताया कि शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका की पहचान सिम्मी चौधरी के रूप में हुई है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही पानीपत में दर्ज थी।

मामले से एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। सिम्मी चौधरी का शव मिलने से कुछ घंटे पहले दिल्ली पैरलल नहर से एक कार बरामद की गई, जिसे इसराना निवासी सुनील चला रहा था। बताया जा रहा है कि सुनील सिम्मी का करीबी दोस्त था। हादसे के वक्त सुनील की जान बच गई, जबकि कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

फिलहाल पुलिस दोनों घटनाओं की कड़ियों को जोड़कर जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि हत्या के पीछे किसी जान-पहचान वाले का हाथ हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सिम्मी चौधरी की मौत ने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री और स्थानीय लोगों को गहरा झटका दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जनपद में पटवारियों के बड़ी संख्या में तबादले
Next: ट्रांसजेंडर गुटों में बधाई वसूली की मारपीट मामले में मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.