Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ट्रांसजेंडर गुटों में बधाई वसूली की मारपीट मामले में मुकदमा
  • देहरादून

ट्रांसजेंडर गुटों में बधाई वसूली की मारपीट मामले में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 16/06/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। सहस्रधारा रोड पर विश्वनाथ एनक्लेव में शनिवार को ट्रांसजेंडरों के दो गुटों के बीच बधाई वसूली को लेकर हुई मारपीट मामले में रायपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा राज्यमंत्री रजनी रावत की तरफ से दर्ज किया गया है। उधर, दूसरे पक्ष ने मारपीट को लेकर पुलिस को तहरीर दी हुई है। उत्तराखंड के समाज कल्याण विभाग में राज्यमंत्री रजनी रावत ने रायपुर थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि सचिन उर्फ निशा चौहान, सुनील उर्फ अदिति शर्मा, बन्नी राणा उर्फ गुरु शालू, सुम्मु उर्फ करिश्मा और तन्नू सहित उनके साथियों ने उनके नाम का दुरुपयोग कर लोगों से जबरन वसूली की और उनके साथ मारपीट की।
रजनी रावत ने तहरीर में कहा कि निशा चौहान और उनके साथी लंबे समय से उनके नाम को बदनाम कर रहे हैं और उनके यजमानों को परेशान कर रहे हैं। शनिवार को जब उन्हें एक यजमान ने फोन पर वसूली की शिकायत की तो वह अपने साथियों आंचल, जिया, प्रियंका, सोनम, जूली, और करिना के साथ मौके पर पहुंचीं। वहां निशा और उनके साथियों ने उनके साथ गाली-गलौच, मारपीट, और जान से मारने की धमकी दी। रजनी ने यह भी बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें दर्ज हैं। रायपुर थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरियाणवी मॉडल सिम्मी चौधरी की गला रेतकर हत्या, सोनीपत की नहर में मिला शव
Next: मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की संकल्प सभा आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

धर्मावाला टोल प्लाजा पर मारपीट से भड़के ग्रामीण, पुलिस चौकी का घेराव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.