Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लेन-देन को लेकर की गयी मारपीट का वीडियो वायरल
  • हरिद्वार

लेन-देन को लेकर की गयी मारपीट का वीडियो वायरल

RNS INDIA NEWS 31/01/2021
rns featured image new

रुडकी। लेन-देन के मामले को लेकर चल रहे विवाद के कारण एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद घटना का वीडियो भी वायरल कर दिया। किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर अभी तक नहीं मिली है, लेकिन पुलिस का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। शनिवार की देर शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। जिसमें एक व्यक्ति को पीछे हाथ बांधकर कमरे में बंद कर उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की जा रही थी। वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुई कि सभी लोग यह जानने का प्रयास करने लगे कि आखिर यह मामला कहां का है। सोशल मीडिया के जिस पोर्टल द्वारा इसको वायरल किया गया उसने मामले को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र का बताया है जबकि पुलिस इस मामले को रुडक़ी क्षेत्र का होना बता रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरडी निवासी व्यक्ति ने अपनी कार रुडक़ी निवासी दो युवकों को बेची थी जिनके पैसे का लेनदेन था लगातार कार मालिक अपने पैसे की मांग कर रहा था लेकिन उसे पैसे नहीं दिए जा रहे थे। जिसके चलते दो दिन उसे आरोपितों ने रुडक़ी बुलाया तथा कमरे में बंद कर उसके हाथ बांध दिए साथ ही उसके साथ मारपीट भी की गई। इस संबंध में आरोपितों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए उसकी वीडियो क्लिप तैयार की जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस संबंध में वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि केवल इतना ही मामला संज्ञान में आया है अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है हालांकि मारपीट की घटना रुडक़ी क्षेत्र की बताई जा रही है लेकिन उसके बावजूद भी यदि कोई व्यक्ति थाने आकर पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर देता है तो मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएमओ और स्वास्थ्य विभाग पर लगाया पक्षपात का आरोप
Next: नैनीताल पहुंचे मुख्य सचिव ने की विकास कार्यों की समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.