Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नैनीताल पहुंचे मुख्य सचिव ने की विकास कार्यों की समीक्षा
  • नैनीताल

नैनीताल पहुंचे मुख्य सचिव ने की विकास कार्यों की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 31/01/2021
rns featured image new

नैनीताल। नैनीताल दौरे पर पहुंचे प्रदेश के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने रविवार को जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान प्रजेंटेशन के माध्यम से उन्हें जिले में किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी गई। इस बीच, उन्होंने कुमाउनी प्राचीन कला ऐपण तथा वॉल पेंटिंग का अवलोकन किया। डीएम सविन बंसल की ओर से किए जा रहे जन कार्यों की मुख्य सचिव ने सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी भी जिले का विकास संबंधित जिले के मुखिया पर निर्भर करता है। डीएम बंसल ने बताया कि ग्रामीण एवं निर्बल वर्ग की गरीब महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोडऩे की पहल की गई है। कुमाउनी व्यंजन तथा उत्पादों को बढ़ावा मिले, इसके लिए राजकीय व सार्वजनिक स्थानों पर छह मॉडर्न हिलांस किचन तथा जिले के 15 पर्यटक स्थलों पर हिलांस आउटलेट संचालित किए जा रहे हैं। इसके माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मुहैया कराया जा रहा है। इसके अलावा सामुदायिक तथा पर्यटक स्थलों पर आकर्षक व आधुनिक जन सुविधाओं की उपलब्धता कराए जाने के लिए ईको फ्रेंडली 12 जन सुविधा केंद्र, यानि सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। कुमाऊं की संस्कृति के संरक्षण तथा उभरती प्रतिभाओं व कलाकारों को मंच दिलाए जाने के उद्देश्य से नैनीताल में आकर्षक ओपन एयर थिएटर के रूप में बीएम साह ओपन एयर थिएटर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। व्यवस्थित यातायात सुविधा के लिए पार्किंग सेवाओं को बेहतर किए जाने के उद्देश्य से मेट्रोपोल परिसर को विकसित किया जा रहा है। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिए जाने के उद्देश्य से सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल हल्द्वानी, महिला अस्पताल हल्द्वानी तथा बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल में जन औषधि केंद्रों का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने डीएम सविन बंसल के कार्यों की सराहना करते हुए प्रस्तावित कार्यों को छह माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम अनुराग आर्य, रिचा सिंह, एपीडी संगीता आर्या, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लेन-देन को लेकर की गयी मारपीट का वीडियो वायरल
Next: निजी दौरे पर नौकुचियाताल पहुंचे सीएम ने दी वर-वधू को बधाई

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.