Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर आयोजित हुई समीक्षा बैठक
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर आयोजित हुई समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 12/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार अल्मोड़ा में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम के अधिकारी, सफाई निरीक्षक, कर्मचारी प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मचारियों को कार्यस्थल पर आ रही समस्याओं जैसे- स्वास्थ्य सुरक्षा, आवास सुविधा, कौशल विकास, स्थायी नियुक्ति और समय से वेतन भुगतान आदि विषयों पर चर्चा कर समाधान तलाशना रहा। उपाध्यक्ष मकवाना ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की रीढ़ हैं और उनकी भलाई के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी के साथ ही आवास और झाड़ू भत्ते में भी वृद्धि की है। सफाई कर्मियों का बीमा एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख किया गया है। केंद्र सरकार भी हाथ से कूड़ा उठाने वाले श्रमिकों के पुनर्वास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। बैठक के दौरान उन्होंने पीएफ, ईएसआई, रिक्त पदों पर नियुक्ति, नमस्ते योजना और वेतन मानकों की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने निर्देश दिए कि समाज कल्याण विभाग, नगर निगम और पालिकाएं बहुउद्देशीय शिविर लगाकर सफाई कर्मचारियों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करें। साथ ही, सभी कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण समय पर मुहैया कराए जाएं। मकवाना ने निर्देशित किया कि मृतक सफाई कर्मियों के आश्रितों को नियमानुसार समय से नौकरी प्रदान की जाए, अवकाश और वैकल्पिक व्यवस्था का ध्यान रखा जाए तथा गोल्डन कार्ड की प्रक्रिया शीघ्रता से पूर्ण की जाए। नमस्ते योजना के क्रियान्वयन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में मौजूद महापौर अजय वर्मा ने आश्वस्त किया कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा और उपाध्यक्ष द्वारा दिए गए निर्देशों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी एसके पंत, तहसीलदार ज्योति धपवाल और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा नेता समेत 25 पर बलवा और मारपीट में मुकदमा
Next: बाल विवाह व बाल श्रम के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.