Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बागेश्वर की 17 सडक़ों पर सुचारू नहीं हुआ यातायात
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

बागेश्वर की 17 सडक़ों पर सुचारू नहीं हुआ यातायात

RNS INDIA NEWS 30/07/2020
rns featured image new

बागेश्वर। जिले में मानसूनी बारिश जारी है। गुरुवार को जिला मुख्यालय सहित अन्य तहसीलों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। बुधवार की रात भी कपकोट और गरुड़ में जमकर मेघ बरसे। बारिश के चलते जिले की 17 सडक़ों पर यातायात बाधित है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद कुछ देर के लिए मौसम खुला। दोपहर होने तक फिर बारिश हुई। जिसके बाद पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे पूर्व बुधवार की रात भी जिले में बारिश का दौर चला। बागेश्वर तहसील में सबसे अधिक 35 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। कपकोट में पांच और गरुड़ में दस मिमी बारिश हुई। मानसूनी बारिश ने कपकोट तहसील के लोगों को सबसे अधिक प्रभावित किया है। कई स्थानों पर भूस्खलन के बाद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तहसील के खर्ककानातोली सहित अन्य स्थानों पर बिजली और पेयजल संकट भी गहरा गया है।
17 सडक़ों पर ठप रहा यातायात
जिले में हो रही मानसूनी बारिश के कारण भूस्खलन, मलबा और धंसाव होने से 17 सडक़ों पर यातायात बाधित है। गुरुवार को शामा-लीती-गोगिना, थुनाई-मिहिनियां, शामा-नौकोड़ी, कांडा-सानिउडियार, बघर, तोली, कपकोट-लीली, कर्मी-बदियाकोट, बालीघाट-धरमघर, भयूं-गुलेर, भयूं-गडेरा, शामा-लीती, कपकोट-शामा, धपोली-जेठाई, बागेश्वर-तिलसारी, माजखेत-नामतीचेटाबगड़ मोटर मार्ग पर यातायात ठप रहा है। इनमें से कुछ सडक़ें एक सप्ताह से बंद पड़ी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बाधित होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश और बदहाल सडक़ों ने उनकी मुश्किल बढ़ा दी है। अधिकांश सडक़ों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। जिसके चलते लोग जरूरी काम से तहसील या जिला मुख्यालय भी नहीं आ पा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मिलावट की शिकायत पर बैजनाथ पेट्रोल पंप का निरीक्षण
Next: परीक्षा का दबाव बनाये जाने से भडक़े डिग्री कॉलेज के छात्र

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.