Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • फिट इंडिया साइक्लिंग अभियान के तहत अल्मोड़ा में निकली सद्भावना रैली
  • अल्मोड़ा

फिट इंडिया साइक्लिंग अभियान के तहत अल्मोड़ा में निकली सद्भावना रैली

RNS INDIA NEWS 01/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। खेल निदेशालय उत्तराखंड, देहरादून एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में रविवार को फिट इंडिया साइक्लिंग अभियान के अंतर्गत ओपन पुरुष और महिला वर्ग की सद्भावना साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ प्रातः 8 बजे चौघानपाटा से हुआ, जो आरसीएम मॉल में संपन्न हुई। रैली को नगर निगम के मेयर अजय वर्मा, जिला क्रीड़ाधिकारी महेशी आर्या, जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश चंद्र खत्री तथा उप क्रीड़ाधिकारी अरुण बनग्याल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में लगभग 100 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था। मुख्य अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए फिट रहने के लिए नियमित व्यायाम और साइक्लिंग जैसे सरल उपायों को अपनाने पर बल दिया। इस अवसर पर सेनि० स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जे.सी. दुर्गा पाल, जीवन प्रकाश, हरीश गोस्वामी, जीवन बोरा, मनमोहन सिंह, करिश्मा नायक, कैलाश राम आर्या, प्रेम सिंह रावत, योगेश कुमार सहित अनेक खेलप्रेमी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। रैली का आयोजन जिला खेल कार्यालय, अल्मोड़ा द्वारा किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश में कोरोना केसों में फिर बढ़ोतरी, एक्टिव केस 3,395 के पार; सरकार ने की सतर्कता बरतने की अपील
Next: क्वारब पर मार्ग रहा बंद, रविवार शाम को वाहनों हेतु खुला

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.