Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर अल्मोड़ा में 5 जून से 25 जुलाई तक चलेगा वृहद वृक्षारोपण एवं मतदाता जागरूकता अभियान
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर अल्मोड़ा में 5 जून से 25 जुलाई तक चलेगा वृहद वृक्षारोपण एवं मतदाता जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 26/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद अल्मोड़ा में 5 जून से 25 जुलाई तक वृक्षारोपण और मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस व्यापक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि उत्तराखंड में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में इस अभियान के तहत दो लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी वी आर सी पुरुषोत्तम के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को निर्वाचन विभाग भी मतदाता जागरूकता से जोड़कर आगे बढ़ा रहा है।

कार्यक्रम के तहत अल्मोड़ा जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर पौधारोपण किया जाएगा। इसके माध्यम से मतदाताओं को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया जाएगा। पौधारोपण कार्यक्रम में 30 प्रतिशत नए मतदाता, 30 प्रतिशत वरिष्ठ नागरिक मतदाता, 30 प्रतिशत महिला मतदाता और 10 प्रतिशत अन्य मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

अभियान के प्रथम चरण में 5 जून से 20 जुलाई तक पौधारोपण होगा, जबकि द्वितीय चरण में 25 जुलाई को पूरे प्रदेश में एक साथ सुबह 9 से 11 बजे के बीच एक लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। पहले दिन यानी 5 जून को सभी मतदान केंद्रों, जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय और ईवीएम वेयरहाउस में पौधारोपण किया जाएगा।

पौधों से आत्मीय जुड़ाव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिभागियों को न केवल पौधे की रक्षा की शपथ दिलाई जाएगी, बल्कि मतदाता जागरूकता की शपथ भी ली जाएगी। साथ ही, जो व्यक्ति पौधा लगाएगा, उसे उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लेनी होगी और इसके लिए एक शपथ पत्र भरवाया जाएगा।

अभियान को व्यापक रूप देने के उद्देश्य से मतदाताओं को अपने घर के आंगन और खेतों में भी पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वे अपने पौधारोपण की तस्वीरें जिला निर्वाचन कार्यालय को भेज सकते हैं। बीएलओ समय-समय पर बूथों का निरीक्षण कर पौधों की स्थिति की निगरानी करेंगे। जिन विद्यालयों में मतदान केंद्र हैं, वहां पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षकों को सौंपी गई है।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा से पालन करने के निर्देश दिए हैं ताकि यह अभियान सफल और प्रभावी रूप से संचालित हो सके।

बैठक में जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार पंत, डीपीआरओ एस. गुंज्याल, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीतांबर प्रसाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी, जिला उद्यान निरीक्षक किशन सिंह बिष्ट, जिला समन्वयक स्वीप विनोद कुमार राठौर, बिपिन चंद्र जोशी, डॉक्टर विद्या कर्नाटक और चंद्रशेखर सहित सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व तहसीलदारों ने ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चौखुटिया में सिंचाई विभाग की शाखा कार्यकारिणी का गठन, अभिलाष पंत बने अध्यक्ष
Next: फार्मासिस्टों में उठाई अस्पतालों में तैनाती मानक बदलने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.