Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चौखुटिया में सिंचाई विभाग की शाखा कार्यकारिणी का गठन, अभिलाष पंत बने अध्यक्ष
  • अल्मोड़ा

चौखुटिया में सिंचाई विभाग की शाखा कार्यकारिणी का गठन, अभिलाष पंत बने अध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 26/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ के शाखा अधिवेशन 2025 के अंतर्गत जनपद प्रांतीय कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में सोमवार को उपखंड तृतीय, चौखुटिया (अल्मोड़ा) में शाखा अधिवेशन का आयोजन किया गया। यह अधिवेशन मंडल कार्यकारिणी द्वारा जारी निर्वाचन सूचना के अनुसार सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपदीय कार्यकारिणी के जनपद अध्यक्ष, जनपद सचिव, सहायक अभियंता, अपर सहायक अभियंता एवं नव नियुक्त कनिष्ठ अभियंता सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन के दौरान उपस्थित सदस्यों ने विभागीय कार्यों में हो रहे प्रशासनिक हस्तक्षेप पर नाराजगी जताते हुए इसका एक स्वर में विरोध किया। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, विभागीय समस्याओं जैसे बेलदारों की कमी, एसीआर से जुड़ी प्रक्रियाओं तथा आगामी बैठक की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत इंजीनियर अभिलाष पंत को शाखा अध्यक्ष तथा इंजीनियर मनोज जोशी को शाखा सचिव पद पर निर्विरोध चुना गया। अधिवेशन के सफल आयोजन हेतु अल्मोड़ा जनपद के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। अधिवेशन के दूसरे भाग में सिंचाई खंड रानीखेत की शाखा बैठक आयोजित की गई, जिसमें शाखा रानीखेत के निर्वाचन कार्यक्रम पर चर्चा हुई। बैठक का संचालन ई. सिद्धार्थ साह द्वारा किया गया। इस दौरान जीवेश वर्मा, मनीष कुमार, धर्मेंद्र सिंह डोलिया, एम.एस. कठायत, तरण कुमार शर्मा, मयंक चौधरी और मनोज जोशी सहित कई अभियंता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फिर आंदोलन की तैयारी में राज्य के अतिथि शिक्षक
Next: विश्व पर्यावरण दिवस पर अल्मोड़ा में 5 जून से 25 जुलाई तक चलेगा वृहद वृक्षारोपण एवं मतदाता जागरूकता अभियान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.