Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फार्मासिस्टों में उठाई अस्पतालों में तैनाती मानक बदलने की मांग
  • देहरादून

फार्मासिस्टों में उठाई अस्पतालों में तैनाती मानक बदलने की मांग

RNS INDIA NEWS 26/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में फार्मासिस्टों की तैनाती के मानक बदल कर पद बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पतालों में पचास मरीजों पर एक फार्मासिस्ट तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कम से कम तीन फार्मासिस्टों की तैनाती अनिवार्य की जाए। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष सुधा कुकरेती और महामंत्री डॉ सतीश चंद्र पांडेय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत को ज्ञापन भेजकर फार्मेसी संवर्ग में फार्मासिस्ट तैनाती के मानकों में बदलाव की मांग की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विषम भौगोलिक परिस्थिति वाला पर्वतीय प्रदेश है और राज्य में बहुत बड़े क्षेत्रफल में एक अस्पताल की स्थापना की गई है। ऐसे में इन अस्पतालों में फार्मासिस्ट की तैनाती अधिक होनी चाहिए ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। उन्होंने मांग की कि जिला अस्पताल में पचास बेड पर एक फार्मासिस्ट की तैनाती अनिवार्य रूप से की जाए। इसके साथ ही सब सेंटर पर एक जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अनिवार्य रूप से तीन फार्मासिस्ट तैनात किए जाएं। उन्होंने कहा कि समाज में दवाओं के बेतरतीब उपयोग से दिक्कतें बढ़ रही हैं और यदि इसमें सुधार नहीं किया गया तो लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि अप्रशिक्षित लोगों से दवाओं का वितरण कराया जाना गलत है और इससे समाज को व्यापक स्तर पर दवाओं के दुष्प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विश्व पर्यावरण दिवस पर अल्मोड़ा में 5 जून से 25 जुलाई तक चलेगा वृहद वृक्षारोपण एवं मतदाता जागरूकता अभियान
Next: हालात सामान्य होने के बाद बढ़ी चारधाम यात्रियों की संख्या: महाराज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.