Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से लौटे दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से लौटे दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

RNS INDIA NEWS 24/05/2025
Corona

देहरादून(आरएनएस)।   कोरोना संक्रमण एक बार फिर उत्तराखंड की दहलीज पर दस्तक दे रहा है। हाल ही में एम्स ऋषिकेश की एक डॉक्टर और एक अन्य महिला, जो धार्मिक प्रवचन में भाग लेने के लिए ऋषिकेश आई थीं,   कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। दोनों महिलाएं अलग-अलग राज्यों से उत्तराखंड आई थीं – एक बेंगलुरु से और दूसरी गुजरात से।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बेंगलुरु से लौटीं एम्स ऋषिकेश की डॉक्टर में कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए थे। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने स्वयं को होम आइसोलेशन में रख लिया है और फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर घर पर ही इलाज ले रही हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
वहीं, गुजरात से ऋषिकेश आई दूसरी महिला की स्थिति थोड़ी चिंताजनक है। महिला कई अन्य बीमारियों से पहले से ही पीड़ित थीं। कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
स्वास्थ्य महानिदेशक सुनीता टम्टा ने जानकारी दी कि उत्तराखंड में अभी तक कोरोना का कोई स्थानीय संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है। ये दोनों मामले बाहरी राज्यों से आए यात्रियों के हैं।
उन्होंने कहा कि भले ही स्थिति नियंत्रण में हो, लेकिन सतर्कता बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने और ऑक्सीजन प्लांट सहित सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की तैयारियों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा, भीड़भाड़ से बचने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह भी आम जनता को दी गई है। हालांकि अभी केंद्र सरकार की ओर से कोई नई गाइडलाइन जारी नहीं हुई है  लेकिन टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने के निर्देश राज्य सरकार ने जारी कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अधिकारियों और अस्पताल प्रशासन से कहा है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखें।
प्रदेश में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में संक्रमण की स्थिति पर नजर रखना जरूरी होगा, खासकर जब देश के अन्य राज्यों में फिर से मामूली बढ़ोतरी देखी जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग आम नागरिकों से अपील कर रहा है कि लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं और खुद को आइसोलेट करें, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय शिक्षक संघ अल्मोड़ा के भूपाल बने निर्विरोध अध्यक्ष, राजू बने जिला मंत्री
Next: शिवराज सिंह चौहान ने किया ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का शंखनाद, 29 मई को पुरी से होगा शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

धर्मावाला टोल प्लाजा पर मारपीट से भड़के ग्रामीण, पुलिस चौकी का घेराव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.