Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय शिक्षक संघ अल्मोड़ा के भूपाल बने निर्विरोध अध्यक्ष, राजू बने जिला मंत्री
  • अल्मोड़ा

राजकीय शिक्षक संघ अल्मोड़ा के भूपाल बने निर्विरोध अध्यक्ष, राजू बने जिला मंत्री

RNS INDIA NEWS 24/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ अल्मोड़ा के द्विवार्षिक अधिवेशन में भूपाल सिंह चिलवाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। शनिवार को उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी फलसीमा में संपन्न हुए इस अधिवेशन में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें कुछ पदों पर चुनाव हुआ और कुछ पदों पर पदाधिकारी सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किए गए। अधिवेशन के दौरान सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। कुल 1521 मतदाताओं में से 1258 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिला मंत्री पद पर हुए चुनाव में राजू महरा को 754 और उनके प्रतिद्वंदी जीवन तिवारी को 477 मत मिले। उपाध्यक्ष (पुरुष) पद पर मदन भंडारी ने 675 मतों के साथ जीत दर्ज की, जबकि कैलाश रावत को 556 मत प्राप्त हुए। महिला उपाध्यक्ष पद पर मीनाक्षी जोशी ने 703 मतों से विजय हासिल की, जबकि चंद्रकला वर्मा को 522 मत मिले। इसके अलावा संघ की कार्यकारिणी के चार पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इनमें भूपाल चिलवाल अध्यक्ष, प्रकाश चंद्र भट्ट और राधा लस्पाल संयुक्त मंत्री, जीवन सिंह नेगी और लता वर्मा संगठन मंत्री तथा चंदन सिंह रावत को आय-व्यय निरीक्षक पद की जिम्मेदारी मिली। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मंडलीय आय-व्यय निरीक्षक हेमा पंत ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य चुनाव अधिकारी बीईओ हरीश रौतेला, उप शिक्षा अधिकारी प्रशांत कुमार चौहान सहित विभिन्न विकास खंडों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष हीरा सिंह बोरा, दीप प्रकाश जोशी, तरुण जैड़ा, आशुतोष साह, एनबी पांडे, दीपक पांडे, कैलाश डोलिया, रविशंकर गुसाईं, राजेश बिष्ट, डॉ. जीएस रावत, दीप चंद्र पांडे, तारा सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह रावत, नितेश कांडपाल, जगदीश पांडे, राजेंद्र खड़ायत समेत अनेक शिक्षक मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में निकली सड़क सुरक्षा बाइक रैली, जनमानस को किया गया जागरूक
Next: उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से लौटे दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.