Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस ने जिला विकास प्राधिकरणों को भंग किये जाने का किया स्वागत
  • देहरादून

कांग्रेस ने जिला विकास प्राधिकरणों को भंग किये जाने का किया स्वागत

RNS INDIA NEWS 28/01/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने भाजपा की प्रदेश सरकार द्वारा गठित जिला विकास प्राधिकरणों को भंग किये जाने का स्वागत करते हुए सरकार के इस निर्णय को अपनी भूल सुधार बताया है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने बयान जारी करते हुए कहा कि जिला विकास प्राधिकरणों के गठन से उत्तराखण्ड की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपने निजी निर्माण करने के लिए प्राधिकरण के नियमों का पालन सुनिश्चित करने में कठिनाई का सामना करना पड रहा था। भवन निर्माण के नाम पर जिला विकास प्राधिकरण भ्रष्टाचार के अड्डे बने हुए थे तथा गरीब आदमी को अपनी स्वयं की भूमि पर भी आशियाना बनाने के लिए सोचना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर जिला विकास प्राधिकरणों के माध्यम से सरकार द्वारा निर्माण कार्यों पर 1 प्रतिशत सेस लगाया गया वहीं जिला विकास प्राधिकरणों द्वारा रजिस्ट्रेशन एवं विकास शुल्क के नाम पर मोटी फीस वसूली जा रही थी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मकान वर्षों पहले बने हैं ऐसे में पर्वतीय क्षेत्र मे पुस्तैनी मार्गों की चैडाई स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप है परन्तु विकास प्राधिकरण के नियमों के अनुसार मार्गों की चैडाई नहीं बढाई जा सकती थी। नवीन जोशी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कई बार राज्य सरकार से जिला विकास प्राधिकरणों से ग्रामीणों को हो रही परेशानी से अवगत कराते हुए जिला विकास प्राधिकरणों को समाप्त करने की मांग की वहीं राज्य सरकार द्वारा चन्दन राम विधायक की अध्यक्षता में गठित सात सदस्यीय विधानसभा कमेटी तथा पक्ष-विपक्ष के सभी विधायकों ने भी सर्वसम्मति से जिला विकास प्राधिकरणों को समाप्त करने की शिफारिश की गई थी जिसके चलते भाजपा सरकार को अपना निर्णय वापस लेना पड़ा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री के अल्मोड़ा भ्रमण का दूसरा दिन रहा शिक्षा के नाम
Next: डबल लेन सडक़ों से जुड़ेंगे प्रदेश के विकासखण्ड मुख्यालय : सीएम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.