Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुख्यमंत्री के अल्मोड़ा भ्रमण का दूसरा दिन रहा शिक्षा के नाम
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री के अल्मोड़ा भ्रमण का दूसरा दिन रहा शिक्षा के नाम

RNS INDIA NEWS 28/01/2021
IMG-20210128-WA0058

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय स्थापना के अवसर पर अल्मोड़ा आगमन में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत का विश्वविद्यालय के परिसर में नागरिक अभिनन्दन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस पर्वतीय राज्य के विकास के लिए ध्यान दिया जा रहा है। क्षेत्रीय संसाधनों का प्रयोग कर विकास को गति देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां का युवा इनोवेटिव है। विश्वविद्यालय भी बेहतर कार्य कर यहां कर विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। पर्यटन, शिक्षा, फिल्म, एडवेंचर, टूरिज्म आदि पर हमारी सरकार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने किए चितई गोलू देवता के दर्शन

मुख्यमंत्री ने इस दौरान शिक्षा के उन्नयन के लिए कई घोषणायें की जिनमें प्रत्येक ब्लॉक में एक महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने विश्वविद्यालय के विविध निर्माण कार्यों के लिए को लेकर 31.67 करोड़ रुपए के कार्यों की स्वीकृति प्रदान करते हुए घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने व्यावसायिक पाठ्यक्रम वोकेशनल कोर्स विभाग का भवन बनाने के लिए 4.52 करोड़, सेंटर फॉर एक्सीलेंस फॉर एन आर डी एम एस ( प्राकृतिक संसाधन आंकड़ा प्रबंधन केंद्र) का भवन निर्माण करने के लिए 5.25 करोड़, योग विज्ञान विभाग का भवन बनाने के लिए 4.30 करोड़, एडवांस सेल एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी की स्थापना हेतु 1.60 करोड और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर हेतु स्वीकृत चार अकादमी पाठ्यक्रमों के लिए भवन निर्माण के लिए 16.00 करोड़ रुपये की घोषणाएं की। इस तरह कुल 31.67 करोड़ की घोषणाएं उनके द्वारा की गई।
उच्च शिक्षामंत्री डा0 धन सिंह रावत ने कहा कि बागेश्वर और पिथौरागढ़ महाविद्यालयों को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के परिसर का दर्जा दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि डिजीलाकर के माध्यम से अब विश्वविद्यालय की सभी डिग्रियाॅ आनलाईन की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी प्राध्यापक कुमाऊ विश्वविद्यालय के नैनीताल कैम्पस या सोबन सिहं जीना विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा, बागेश्वर या पिथौरागढ़ कैम्पस में स्थानान्तरण चाहते हैं तो उनसे एक माह के भीतर विकल्प प्राप्त करते हुए उनका स्थानान्तरण कर दिया जायेगा। उच्च शिक्षामंत्री ने कहा कि बी0एड0 एवं लाॅ संकाय को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा में ही रखा जायेगा।

विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ चौहान ने कहा कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के बनने से यह विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। उत्तराखंड के विकास में मुख्यमंत्री जी और शिक्षा के क्षेत्र में धनसिंह रावत जी का प्रयास स्तुत्य है। उन्होंने इस दौरान कई मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। विशिष्ट अतिथि के रूप में ‘महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं मत्स्य विकास मंत्री’ रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में महिलाओं और बाल विकास के लिए सकारात्मक कार्य किये जा रहे हैं। उत्तराखंड की सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
समारोह के संयोजक और ओ.एस.डी. डॉ. देवेंद्र बिष्ट ने विश्वविद्यालय की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा इस अवसर पर डॉ नवीन भट्ट द्वारा समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के स्वागत में अभिनंदन पत्र को पढ़ा गया। कार्यक्रम में स्वागत करते हुए सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी और शिक्षा मंत्री जी के विशेष प्रयासों से सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा की स्थापना हुई है। यह इस क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय व्यावसायिक शिक्षा, पर्यटन, आयुर्वेद, योग, जनसंचार, पर्यावरण, शोध आदि क्षेत्रों में नवीन कीर्तिमान गढ़ेगा। इसलिए इन सभी क्षेत्रों पर विशेष दृष्टि रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पर्वतीय क्षेत्र में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की स्थापना करने से हजारों युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए मार्ग दिया है।
अध्यक्षता करते हुए अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय टम्टा ने अपने संबोधन में कहा कि विकास को लेकर इस सरकार ने कम समय में बेहतर प्रदर्शन किया है। हर क्षेत्र में उत्तराखंड की सरकार कार्य कर रही है। आभार व्यक्त करते हुए कुलसचिव डॉ बिपिन चंद्र जोशी ने सभी अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि आपके आने से इस विश्वविद्यालय की नींव मजबूत हुई है। सभी के सहयोग से यह विश्वविद्यालय बेहतर कार्य करेगा। समारोह के संयोजन और विश्वविद्यालय के विशेष कार्याधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने संचालन किया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के लोगो और वेबसाइट का लोकार्पण भी माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया।
इससे पूर्व संगीत विभाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। अभिनंदन समारोह में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह, परिसर निदेशक प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सुशील कुमार जोशी, ओ.एस.डी. डॉ देवेंद्र बिष्ट, डॉ नवीन भट्ट, क्रीड़ा प्रभारी, लियाकत अली, भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, प्रकाश रावत, चाय विकास बोर्ड उपाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के डॉ.बी. एस बिष्ट, भाजपा प्रदेश महासचिव सुरेश भट्ट, द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला सहकारी बैंक के निदेशक विनीत बिष्ट, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल आदि अतिथियों ने सोबन सिंह जीना, स्वामी विवेकानंद और सरस्वती मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किया।
इस कार्यक्रम में आयुक्त कुमाऊं अरविंद ह्यांकी, आई जी अजय रौतेला, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, परिसर निदेशक प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट, कुलसचिव डॉ बिपिन चंद्र जोशी, कुलानुशासक प्रोफेसर ए.के. यादव, परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुशील कुमार जोशी, भाजपा के प्रदेश महासचिव सुरेश भट्ट, भाजयुमो के कुंदन लटवाल, सहकारी बैंक के निदेशक विनीत बिष्ट, गौरव पांडे, प्रोफेसर प्रवीण बिष्ट, डॉ रविन्द्र पाठक, डॉ नरेश पंत, प्रोफेसर वी.डी. एस. नेगी, आस्था नेगी, डॉ नरेश पंत, प्रकाश बिष्ट आदि सहित परिसर के शिक्षक, छात्र, कर्मचारी, नगर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, जिला प्रशासन, मीडिया से जुड़े हुए लोग आदि शामिल हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने किए चितई गोलू देवता के दर्शन
Next: कांग्रेस ने जिला विकास प्राधिकरणों को भंग किये जाने का किया स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.