Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • महिला की मौत के मामले में आठ लोगों पर केस दर्ज
  • हरिद्वार

महिला की मौत के मामले में आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/05/2025
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  कस्बे में सड़क दुर्घटना में हुई एक महिला की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ग्राम हरचंदपुर माजरा निवासी बिरम सिंह ने बताया कि पिछले साल उसकी बहन शिमला अपने ससुराल से अपने घर आई थी। 20 अगस्त को उसकी बहन घर से कुछ कूड़ा लेकर सड़क के पास डालने गई थी। उसी समय घर के सामने तेज गति से आ रहा बाइक सवार करण सिंह, निवासी ग्राम धर्मपुर ने बहन को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगते ही बहन सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल को इलाज के लिए रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर कर दिया। जौलीग्रांट जाते समय रास्ते में ही उसकी बहन की मौत हो गई। घटना के बाद उन्होंने बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते उन्हें कोर्ट जाना पड़ा। थानाध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध हालात में सिडकुल कर्मी ने फांसी लगा जान दी
Next: गोल्डन कार्ड की विसंगतियों के विरोध में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.